सना मारिन बनीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री, जाने कौन हैं मारिन?

Views : 5898  |  0 minutes read
Sana Marin

सना मारिन दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी हैं। फिनलैंड की नई पीएम मारिन 34 साल की हैं। उनसे पहले सबसे कम उम्र के पीएम का खिताब यूक्रेन के प्रधानमंत्री आलेक्सी होन्चेरुक के नाम था। हाल में फिनलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री एन्टी रिने ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद सना मारिन को प्रधानमंत्री बनाने के कयास लगाए जा रहे थे। वह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता के तौर पर पीएम पद के लिए चुनी गई हैं। इससे पहले वह फिनलैंड की परिवहन और संचार मंत्री थी। सना इस फिनलैंड का नेतृतव करने वाली तीसरी महिला नेता हैं।

पीएम नियुक्त होने के बाद सना ने कहा कि मैंने अपनी उम्र या लिंग के बार में कभी नहीं सोचा। मैं खुद के राजनीति में आने के कारणों और उन चीजों के बारे में सोचती हूं, जिनके लिए वोटर्स ने हम पर भरोसा जताया है।

हाल में फिनलैंड में राजनीतिक अस्थिरता का दौर है। जिसकी शुरुआत डाक कर्मचारियों की हड़ताल से शुरू हुई, जोकि 27 नवंबर को समाप्त हो गई। इस हड़ताल के पीछे 700 डाक कर्मचारियों की मजदूरी में कटौती की योजना पर कई हफ्तों के राजनीतिक संकट रहा। जिसके बाद रिने ने पीएम पद से त्याग पत्र दे दिया।

कौन हैं सना मारिन

सना मारिन का जन्म 16 नवंबर, 1985 को फ‍िनलैंड में हुआ। सना ने वर्ष 2012 में प्रशासनिक विज्ञान मं टैम्पियर विश्वविद्यालय से स्नातक की। इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने लगी। सना पहली बार वर्ष 2015 में संसद सदस्‍य बनीं। वहीं वह सरकार में पहली बार वर्ष 2019 में शामिल हुईं। वर्तमान सरकार में वह परिवहन व संचार मंत्री थी।

सना बनीं दुनिया में सबसे कम उम्र की पीएम

मारिन दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बन गई हैं। उनसे पहले यूक्रेन के 35 वर्षीय पीएम ओलेक्सी होन्चारुक थे। वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैकिंडा आर्डेन 39 साल थे।

COMMENT