राहत फतेह अली खान: कव्वाली की दुनिया का बेताज बादशाह कहलाता है पाकिस्तान का ये संगीतकार, सुनिये बेहतरीन गाने

Views : 3144  |  0 minutes read

सूफी संगीत की दुनिया में अपनी आवाज से श्रोताओं को दीवाना बनाने वाले पाकिस्तानी संगीतकार राहत फ़तेह अली खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। राहत ने हिंदी फिल्मों में भी अपनी गायिकी का दमखम दिखाया है। उनकी फैन फॉलोइंग पाकिस्तान, भारत में जबरदस्त है। राहत फ़तह अली खान आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।

राहत का जन्म आज ही के दिन 1974 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था। राहत का परिवार संगीत की दुनिया से ताल्लुक रखता था। कव्वाली, गजलें उनके खानदान में पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। राहत ने संगीत की तालीम अपनी अंकल नुसरत फतेह अली खान से ली। आपको जानकर हैरानी होगी मगर राहत ने पहला स्टेज शो महज 7 साल की उम्र में किया था। जन्मदिन के इस खास मौके पर ये हैं राहत फतेह अली खान की बेहतरीन गाने।

 

 

 

COMMENT