‘पद्मश्री’ से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय संगीत गायिका शांति हीरानंद का निधन

Views : 4725  |  3 minutes read
Shanti-Hiranand

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया के कई कलाकारों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन मशहूर शास्त्रीय संगीत गायिका और प्रतिष्ठित पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित शांति हीरानंद चावला का निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह उन्होंने गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। बता दें, 87 वर्षीय शांति हीरानंद लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

गैस्ट्रोएंट्राइटिस की समस्या से पीड़ित थीं शांति

जानकारी के अनुसार, शास्त्रीय गायिका शांति हीरानंद चावला गैस्ट्रोएंट्राइटिस की समस्या से पीड़ित थीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शांति हीरानंद के बेटे निश्चिंत चावला ने बताया कि, ‘वे काफी समय से बीमार चल रही थीं और पिछले रविवार से अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन कल रात उनकी हालत बिगड़ गई और शुक्रवार की सुबह उनका इंतकाल हो गया।’

Read More: कोरोना वायरस संक्रमण से ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ की मौत

गौरतलब है कि शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में शांति हीरानंद चावला काफी मशहूर फनकार थीं। वे ठुमरी, दादरा और गजल में बेगम अख्तर की शार्गिद रही थी। उन्होंने न्यूयॉर्क, टोरंटो, बोस्टन, वाशिंगटन, लाहौर और इस्लामाबाद सहित दुनियाभर में कई जगह पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों दिल जीता। शांति हीरानंद ने संगीत के अलावा गजल में भी काफी नाम कमाया था। उनके बारे में कहा जाता है कि एक बार बेगम अख्तर ने कहा था, ‘मेरी मौत के बाद अगर आप मेरी आवाज सुनना चाहते हैं तो इसे शांति के गायन के माध्यम से सुन सकते हैं।’

COMMENT