आरबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया और पीएनबी पर लगाया 6 करोड़ रुपये का जुर्माना

Views : 1773  |  3 minutes read
Reserve-Bank-of-India

भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई देशभर में किसी भी बैंक द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर उस पर कड़ी कार्रवाई करता रहा है। ऐसे ही एक मामले में आरबीआई ने सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) दोनों पर छह करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। राष्ट्रीय बैंक ने मानदंडों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, इसमें धोखाधड़ी के वर्गीकरण और इसकी जानकारी नहीं देना भी शामिल है।

बीओआई पर चार और पीएनबी पर दो करोड़ का जुर्माना ठोका

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ इंडिया पर चार करोड़ और पंजाब नेशनल बैंक पर दो करोड़ का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने अपने एक बयान में कहा, ‘बैंक ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षी मूल्यांकन (आईएसई) के लिए वैधानिक निरीक्षण 31 मार्च, 2019 को इसकी वित्तीय स्थिति के संदर्भ में आयोजित किया गया था। बैंक ने एक समीक्षा भी की थी और एक खाते में धोखाधड़ी का पता लगाने के संबंध में 1 जनवरी, 2019 की एक धोखाधड़ी निगरानी रिपोर्ट (एफएमआर) जमा की थी।

RBI ने नोटिस जारी कर पूछा था कि जुर्माना क्यों नहीं लगाए?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पीएनबी में आईएसई 2018 और 2019 में 31 मार्च को हुआ था। इन दोनों रिपोर्ट में नियमों का अनुपालन नहीं होने की जानकारी समाने आई थीं। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया दोनों बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा था कि उन पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाए? अब आरबीआई ने इन दोनों बैकों पर छह करोड़ का जुर्माना लगा दिया है।

एसबीआई के ग्राहकों को ATM और चेकबुक जैसी सेवाओं के लिए एक जुलाई से देने होंगे नए चार्ज

COMMENT