बर्थडे पर जारी हुआ ’83’ का फर्स्ट लुक, लग रहे हैं कपिल जैसे

Views : 3115  |  0 minutes read

रणवीर सिंह आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। अपने बर्थडे पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म ’83’ में कपिल देव के लुक की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रणवीर सिंह का लुक क्रिकेटर कपिल देव से काफी मिलता जुलता है। फोटों में रणवीर हूबहू कपिल के अंदाज में नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म 83 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच 1983 पर आधारित है। इसमें रणवीर ने कपिल की भूमिका निभाई है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर, दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद है। दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं।

पिछले दिनों रणवीर सिंह ने क्रिकेट प्रैक्ट‍िस करते हुए एक वीडियो शेयर की थी। आपको बता दें कि रणवीर फिल्म की तैयारी के लिए दस दिन तक कपिल के घर रुके थे ताकि उनकी बॉडी लैंग्वेज और गेश्चर को समय सकें।

COMMENT