पाकिस्तान में पेशावर स्थित अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घर की कीमत तय

Views : 3510  |  3 minutes read
Dilip-and-Raj-Kapoor-Peshawar-House

पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने बाॅलीवुड में अपने जमाने के सुपरस्टार अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों की कीमत तय की है। जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार के घर की कीमत 80,56,000 रुपये और राज कपूर के मकान की कीमत 1,00,50,000 रुपये निर्धारित की है। प्रांतीय सरकार ने सितंबर माह में हिंदी सिनेमा के इन दोनों दिग्गजों के पुश्तैनी मकानों को ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए खरीदने का फैसला किया है। इनमें ऐसे मकानों की सूची है जो जर्जर हालत में हैं या खंडहर हो चुके हैं।

सरकार ने इमारतों के संरक्षण करने का फैसला किया

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने ही खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने कहा था कि दिलीप कुमार और राज कपूर दोनों अभिनेताओं के घर बेहद जर्जर हालत में हैं। इसके बाद पाकिस्तान की सरकार ने इनका संरक्षण करने का फैसला किया। उत्तरी पाकिस्तानी शहर के मध्य में स्थित दोनों इमारतों को राष्ट्रीय धरोहर भी घोषित किया जा चुका है।

पेशावर के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद अली असगर ने कहा कि बाॅलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के चार मरला घर की कीमत 80,56,000 रुपये तय की गई है, जबकि राज कपूर के छह मरला मकान की कीमत 1,00,50,000 रुपये तय की गई है। उल्लेखनीय है कि बाॅलीवुड के इन दोनों अभिनेताओं के परिवार आजादी से पहले यानि कई दशकों पहले पेशावर छोड़कर इस तरफ, हिंदुस्तान आ गए थे।

Read More: भारत में बाफ्टा ब्रेकथ्रू पहल के एंबेसडर बने संगीतकार ए.आर. रहमान

COMMENT