प्रकाश राज सात भारतीय भाषाओं की फिल्मों में कर चुके हैं काम, 3 में मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

Views : 5044  |  4 minutes read
Prakash-Raj-Biography

भारतीय फिल्मों का ट्रेंड लगातार बदलता रहा है। अमिताभ बच्चन के समय में हीरो फिल्मों में विलेन की पिटाई करता नज़र आता था। भारतीय सिनेमा में विलेन की अपनी एक जगह होती थी। धीरे-धीरे सिनेमा बदला और फिल्में काफी मैच्योर हुईं। इसी बीच ‘दबंग’, ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्में आईं, जिसमें हीरो और विलेन की कैमिस्ट्री को वापिस जगह मिलीं। विलेन का नाम जब जब लिया जाता है तब तब दिमाग के किसी कोने में प्रकाश राज का नाम भी जरूर सामने आता है। ये हीरो की हीरोगिरी को टक्कर देने वाले कमाल के विलेन हैं। आज प्रकाश राज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 26 मार्च 1965 को कर्नाटक प्रांत के बेंगलुरु शहर में हुआ था। इस मौके पर जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें…

अपना कोई पर्सनल मैनेजर नहीं रखते हैं प्रकाश

आपने देखा होगा कि बड़ी फिल्में अक्सर 5-5 भाषाओं में रिलीज की जाती हैं और एक हमारे प्रकाश राज हैं जो पांच भाषाओं के सिनेमा में काम कर लेते हैं। प्रकाश तुलु, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मराठी, हिंदी और मलयालम को भी संभाल सकते हैं। शुरुआती दिनों में उन्होंने अंग्रेजी फिल्म में भी एक्टिंग की थी। आपको हैरानी होगी कि इतनी तरह की इंडस्ट्री को संभालते हुए भी प्रकाश राज का कोई मैनेजर नहीं है।

पढ़ाई में मन नहीं लगता था मन

बचपन में प्रकाश राज का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उन्होंने बेंगलुरु के रवीन्द्र कला केंद्र में एक्टिंग का हुनर सीखा। सिनेमा प्रकाश राज की रगों में है। आज तक वो तीन नेशनल अवॉर्ड 3 भाषाओं की फिल्मों के लिए जीत चुके हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रकाशराज एक्टिंग के अलावा फिल्म डायरेक्शन और प्रोडक्शन भी कर चुके हैं। वह कन्नड़ की एक फिल्म ‘पुताक्कना हाइवे’ के लिए प्रोडक्शन में नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं।

मां ने प्रकाश राज की अकेले ही की थी परवरिश

मशहूर अभिनेता प्रकाश राज एक मिडिल क्लास फैमिली से रहे, जितने इंटरेस्टिंग प्रकाश राज हैं उतने ही उनके मां-बाप भी हैं, खासकर उनका मिलना। प्रकाश राज की मां एक नर्स हुआ करती थीं। एक मरीज हॉस्पिटल में भर्ती होने आया। मरीज और नर्स के बीच प्यार ऐसा बढ़ा कि दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। फिर भी प्रकाश राज की मां की शादी को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और मां ने उनकी परवरिश अकेले ही की।

Prakash-Raj

प्रकाश राय है अभिनेता का असल नाम

अभिनेता प्रकाश राज का असल नाम प्रकाश राय है, जिसे बाद में फिल्मों के लिए बदल कर प्रकाश राज कर दिया गया। हिन्दी सिनेमा की बात करें तो उनको फिल्म ‘वॉन्टेड’ में सबकी वाह वाही मिलीं। इससे पहले वो 2002 में शाहरूख की फिल्म ‘शक्ति द पावर’ में भी रोल कर चुके थे। अब भी जब ‘सिंघम’ टीवी पर आती है और जयकांत शिकरे का कोई सीन चल रहा हो तो चैनल चेंज कम लोग ही कर पाते हैं। फिल्मों के अलावा प्रकाश राज सामाजिक कार्यों में भी एक्टिव रहते हैं। तेलंगाना में ही उन्होंने एक पूरे गांव को गोद लिया हुआ है।

Prakash-Raj-with-Wife

दो शादियां कर चुके हैं प्रकाश, राजनीति में अबतक फेल

एक्टर प्रकाश राज अबतक दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। प्रकाशराज ने वर्ष 1994 में अभिनेत्री ललिता कुमारी से शादी की थी। इन दोनों की तीन संतानें दो बेटी मेघना और पूजा व एक बेटा सिधू जिसकी साल 2004 में मौत हो गई थी। इन दोनों कपल ने वर्ष 2009 में तलाक ले​ लिया। इसके बाद प्रकाश राज ने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से 24 अगस्त, 2010 को दूसरी शादी की। इन दोनों का एक बेटा वेदांत है, जिसका जन्म साल 2015 में हुआ था। प्रकाशराज साल 2019 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

Read Also: 70 के दशक में तीसरे सबसे अधिक मेहनताना लेने वाले अभिनेता थे शशि कपूर

COMMENT