प्रियंका की शादी को लेकर छपी इस खबर पर फूटा परिणीति का गुस्सा

Views : 4046  |  0 minutes read
pariniti chopra

हाल ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे हैं, जिसे लेकर सभी के बीच काफी एक्साइटमेंट थी। वहीं अब सभी फैंस को इंतज़ार है देसी गर्ल प्रियंका और उनके मंगेतर निक जोनस की शादी का। 2 दिसंबर को जोधपुर में होने जा रही इस शादी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फैंस को भी इस शादी से जुड़ी हर खबर का बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही एक न्यूज़ वेबसाइट ने ये खबर प्रकाशित की थी कि प्रियंका की शादी में परिणीती चोपड़ा को उनकी ब्राइड्समेड बनने का मौका नहीं मिलेगा। इस खबर को पढ़ने के बाद परिणीती काफी भड़क गईं और उन्होंने एक ट्वीट के जरिए उस वेबसाइट को टैग करते हुए उन्हें कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च करने की सलाह दे डाली।

pariniti tweeted

अपने ट्वीट में परिणीती ने लिखा कि ‘मै आपसे विनती करती हूं, कि कोई भी आर्टिकल छापने से पहले रिसर्च कर लिया करो।’ ये तो साफ है कि प्रियंका की शादी के लिए परिणीती तो पूरी तरह से तैयार हैं। यहां तक कि उन्होंने तो निक के जूते चुराने की भी प्लानिंग कर ली है। जब परिणीति से उनके एक फैन ने जूते चुराने को लेकर सवाल किया, तो उन्होने खुद ये बात सबको बताई।

pariniti chopra

खबरों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी उनकी फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग पूरी होने के बाद होगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर और दंगल फेम जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। वैसे दीपिका और रणीवर की शादी की हर बात तो अब फैंस जान चुके हैं, अब देखना होगा कि प्रियंका और निक की शादी कितनी खास होगी।

COMMENT