बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में हिट है पैंटसूट, आपने ट्राय किया क्या

Views : 3424  |  0 minutes read

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने स्टाइल स्टेटमेंट से हमेशा से ही सभी को अट्रैक्ट करती हैं। किसी भी तरह का फैशन हो, जब वे कैरी करती हैं तो वह ट्रेंड बन जाता है। ऐसा ही एक एक ट्रेंड बॉलीवुड में इन दिनों देखने को मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं ‘पैंटसूट’ की। हॉलीवुड से चलकर बॉलीवुड में आया यह ट्रेंड पिछले कुछ समय में बॉलीवुड दीवाओं के बीच खास हिट है। यही कारण है कि विभिन्न आॅकेजंस में एक्ट्रेसेस इस आउटफिट में नज़र आ जाती हैं।

बॉयज फैशन में फेमेनिज्म का तड़का

पेंट और सूट निश्चित तौर पर बॉयज के बीच सबसे लोकप्रिय फैशन है। लेकिन कॉर्पोरेट दुनिया में महिलाओं ने भी इस फैशन को फॉलो करना शुरू कर दिया था। धीरे धीरे विभिन्न एक्सपेरिमेंट्स के साथ इसे महिलाओं के लिए भी तैयार किया जाने लगा। डिजाइनर्स ने इस स्टाइल में फेमेनिज्म का तड़का दिया, जिसे पुरी दुनिया में पसंद किया गया।

डिफरेंट कलर शेड्स

जब इन पैंटसूट को ​वीमन के लिए तैयार किया गया तो सबसे ज्यादा प्लस पॉइंट यह रहा कि कलर के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किए जा सके। बॉयज के लिए जहां कुछ निश्चित कलर्स थे, वहीं वीमन के लिए हर कलर शेड यूज किया जा सकता था। इसके अलावा वीमन टी शर्ट, क्रॉप टॉप, शर्ट आदि के साथ इसे कैरी किया जा सकता है।

आइए आपको दिखाते ​हैं किस तरह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पैंटसूट को डिफरेंट स्टाइल में कैरी करती हैं…

COMMENT