सलमान खान को 54वें जन्मदिन पर बहन से मिला यह अनमोल तोहफ़ा

Views : 6689  |  0 minutes read
salman-khan-with-arpita-khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के लिए उनका 54वां जन्मदिन जन्मदिन ख़ास बन गया है। सलमान के बर्थडे के दिन आज शुक्रवार को उन्हें एक अनमोल तोहफ़ा मिला। वह दूसरी बार मामा बन गए हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने उनके जन्मदिन के दिन एक बेटी को जन्म दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्पिता ने अपनी डिलिवरी के लिए खास तौर से 27 दिसंबर का दिन चुना था, क्योंकि वह अपने भाई सलमान खान को उनके 54वें बर्थडे पर ख़ास तोहफ़ा देना चाहती थीं।

salman-khan-with-niece

केक काटने के बाद डिलिवरी के लिए हुई भर्ती

अर्पिता खान शर्मा गुरुवार को देर रात भाई सलमान खान का बर्थडे केक काटने के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में डिलिवरी के लिए भर्ती हो गई थी। उन्होंने शुक्रवार सुबह एक बेटी को जन्म दिया। दूसरी बार पिता बनने वाले अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के जन्म की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘हमारी बेटी आयत शर्मा आ गई है। आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया।’

इसके साथ ही अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘हमें यह बताने में अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हमारे घर में लिटिल प्रिंसेज आई है। इस ख़ास मौके पर हम परिवार, दोस्तों और सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और सहयोग के लिए थैंक्यू कहना चाहते हैं। यह यात्रा आप सबके प्यार और आशीर्वाद के बिना पूरी नहीं हो सकती थी।’ इन दोनों ने अपनी नन्हीं बेटी का नाम आयत रखा है।

5 साल पहले हुई थी अर्पिता-आयुष की मैरिज

गौरतलब है कि पांच साल पहले 8 नवंबर, 2014 को अर्पिता खान और आयुष शर्मा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी हैदराबाद के फ़लकनुमा पैलेस में हुई थी। मार्च 2016 में अर्पिता-आयुष के बेटे आहिल का जन्म हुआ था। आयुष ने पिछले साल फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 सलमान खान: विवादों के बीच बना बॉलीवुड का सुपरस्टार, इस हसीना के प्यार में था गजब का पागल

बता दें, आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अनिल शर्मा और दादाजी पंडित सुखराम शर्मा हिमाचल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आयुष के दादाजी सुखराम तीन बार लोकसभा और पांच बार विधानसभा चुनाव जीते थे। उनके पिता अनिल मंडी सीट से 4 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

 

COMMENT