विदेश में हुई पारंपरिक शादी के बाद पति के घर में नई बहू ने किया गृहप्रवेश

Views : 5218  |  0 minutes read

इटली में पारम्परिक ढंग से हुई शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रविवार को मुंबई लौट आए। दोनों पति पत्नी पारंपरिक ड्रेस में थे। इस दौरान मांग में सिंदूर लगाए और भारतीय परिधान में नई दुल्हन दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं।

ranveer dipika

यहां पहुंचने के बाद दोनों रणवीर सिंह के घर पहुंचे, जहां शादी के बाद होने वाली गृह प्रवेश की रस्म पूरी की गई। बता दें कि दीप‍िका, शादी के बाद रणवीर संग फिलहाल उनके पुराने वाले घर में ही रहेंगी।

ranveer dipika

रणीवर के घर के बाहर दोनों ने मीडिया से मुलाकात की और हाथ जोड़कर सभी फैंस को बधाइयों के लिए शुक्रि‍या कहा।

ranveer dipika

इसके बाद रणवीर के पैरेंट्स, बहन ने नई बहू का स्वागत किया। नए जोड़े का स्वागत करने के लिए रणवीर के घर पर खास इंतजाम किए गए थे।

ranveer's parents

बता दें कि दीप‍िका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी का समारोह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में था, जिसे पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था।

sister

फिल्म इंडस्ट्री के खास दोस्तों के लिए 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन प्लान किया गया है। वहीं 21 नवंबर को बेंगलुरू में भी दीपिका की फैमिली की तरफ से एक पार्टी होस्ट की जाएगी।

ranveer dipika

रणवीर—दीपिका ने अपने लिए एक नया बंगला भी देख लिया है, जिसके इंटीरियर का काम चल रहा है। अब आप कमेंट के ज़रिए हमें बताएं कि ये तस्वीरें आपको कैसी लगींं।

COMMENT