शादी के 6 महीने बाद आई नई खुशखबरी, ग्लैमरस मॉम के घर आई नन्ही परी

Views : 5462  |  0 minutes read
neha angad

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस नेहा धूपिया पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं और वजह है उनकी प्रेग्नेंसी। वहीं रविवार को उनके फैंस को खास खुशखबरी मिली, जब नेहा ने एक नन्हीं सी बेबी गर्ल को जन्म दिया। रविवार सुबह महिला अस्पताल में नेहा ने अपनी बच्ची को जन्म दिया।

सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल होते ही लगातार उन्हें बधाईयां मिल रही है। जिसके बाद अंगद ने ट्विटर पर अपने करीबियों को धन्यवाद कहा। दूसरी ओर सभी फैंस को भी बेबी की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतज़ार है। जानकारी के अनुसार मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

neha dhupiya angad bedi

बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। तभी से खबरें थीं कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं, इसलिए दोनों को आनन—फानन में शादी करनी पड़ी थी। वहीं अब शादी के 6 महीने बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ है।

वैसे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा काफी एक्टिव रहीं। वो लगातार शूटिंग भी कर रहीं थीं, साथ ही बेबी बंप के साथ उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों पोस्ट करते हुए नेहा ने लिखा था कि यह नई शुरुआत। हम तीन।”

COMMENT