यूएस ओपन में सेरेना विलियम्स जैसी बड़ी टेनिस स्टार को हराकर खिताब अपने नाम करने वाली बियांका एंड्रेस्क्यू इन दिनों सबसे चर्चित नाम है। 19 वर्षीय कनाडाई यंग टेनिस स्टार बियांका ने सेरेना विलियम्स को 6-3, 7-5 से करारी मात दी थी। वह कनाडा की पहली ग्रैंड स्लैम एकल चैम्पियन हैं, जिन्होंने यह खिताब अपने नाम किया है। कई साल की मेहनत के बाद इस मुकाम पर पहुंची बियांक सभी के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं। साथ ही उन्हें लेकर लोगों के बीच उत्सुकता भी है। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। बियांका को मॉडलिंग का भी शौक है और उनके इंस्टाग्राम पर उनकी कई फोटोज मौजूद हैं। बियांका के डिफरेंट मूड वाले फोटोज इन दिनों काफी वायरल हो रहे हैं।
बियांका का निकनेम Bibi
बियांका का जन्म साल 2000 में मिसिगुआ में हुआ था। बियांका ने सात साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था। 11 साल की उम्र में कनाडा में टेनिस प्रोग्राम जॉइन किया था। कोर्ट में ज्यादा समय देने के कारण बियांका को पढ़ाई के लिए स्कूल जाने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता था। इस कारण बियांका ने आॅनलाइन हाई स्कूल की डिग्री ली। बियांका का निकनेम Bibi है।