‘द स्काई इज पिंक’ के ट्रेलर में दिखी प्रियंका-फरहान की बेहतरीन केमेस्ट्री, लव एंड इमोशन्स से भरपूर

Views : 2883  |  0 minutes read
Sky is Pink Trailer Out

लंबे इंतजार के बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में अपना कमबैक कर रही हैं। फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग मूवी ‘ द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निक जोनास से शादी के बाद प्रियंका की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। वहीं दंगल गर्ल जायरा वसीम जो अब बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी है उनकी ये आखिरी फिल्म है।

‘स्काई इज पिंक’ एक लव स्टोरी हैं। फिल्म का ट्रेलर मूवी की स्टोरी को काफी हद तक बयां करता है। ट्रेलर की शुरूआत जायरा वसीम के वाइस ओवर से होती है। ये अपने पेरेंट्स की लव स्टोरी बता रही है। फरहान और प्रियंका दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक है। लव स्टोरी शादी में बदलती है। उसके बाद इनकी लाइफ में आती है इनकी बेटी ‘आयशा’। आयशा का रोल जायरा ने निभाया है। ट्रेलर में बताया है कि आयशा एक क्रिटिकल लंग प्रॉब्लम से पीड़ित है। आयशा खुद को अपने पेरेंट्स की लव स्टोरी का विलियन बताती है। ट्रेलर में सब कुछ है प्यार, फैमिली, इमोशन्स, चैलेंज। फिल्म का ट्रेलर बेहद इमोशनल है जिसे देखकर आपकी आंखे नम हो सकती है।

यहां देखें मूवी का ट्रेलर—:

COMMENT