मणिपुर: उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद, छह घायल

Views : 4110  |  3 minutes read
Attack-Assam-Rifles-Unit

भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर में उग्रवादियों ने 4 असम राइफल्स यूनिट की एक टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि जबकि छह जवान बुरी तरह घायल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात को ​मणिपुर की राजधानी इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदेल जिले में हुई,​ जिसमें 3 जवानों की शहादत हुई है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के उग्रवादियों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, म्यामांर की सीमा से लगे चंदेल जिले में स्थानीय समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कुछ उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए इस हमले में 4 असम राइफल्स यूनिट के तीन बहादुर जवान शहीद हो गए और हमने में छह सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं। घायल हुए जवानों को इंफाल के पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More: अंबाला एयरबेस पहुंचे राफेल विमान, पीएम मोदी ने श्लोक से किया स्वागत

न्यूज एजेंसी ने अपनी जानकारी में बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के उग्रवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और इसके बाद उन्होंने असम राइफल्स के जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले के बाद भारत-म्यांमार सीमा के समीप स्थित उक्त क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य बल को भेज दिया गया है।

COMMENT