देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मालदीव ने भारत से आने वाली उड़ानों पर लगाई रोक

Views : 2349  |  3 minutes read
Maldives-Ban-Indian-Fights

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामलों में बेहताशा वृद्धि हो रही है। संक्रमितों की संख्या के मामलों में हर दिन नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। यही नहीं इससे मरने वालों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है। इसने देश-दुनिया के लोगों में एक बार फिर चिंता पैदा कर दी है। देश में कोरोना के कहर को देखते हुए कई देशों ने भारत से आने वाली उड़ानों को कुछ समय के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस मामले में अब नया नाम मालदीव का भी जुड़ गया है। दरअसल, मालदीव ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। उड़ान रद्द के बाद भारतीय पर्यटकों की आवाजाही पर भी पूरी तरह से रोक लग गई है।

27 अप्रैल से प्रभावी हो गया मालदीव सरकार का आदेश

आपको जानकारी के लिए बता दें कि मालदीव के पर्यटन मंत्रालय ने हाल में एक ट्वीट करते हुए लिखा कि 27 अप्रैल से भारत से मालदीव आने वाले पर्यटकों को बसे हुए द्वीपों में रहने से रोक दिया गया है। जाहिर सी बात है भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े रहे हैं ऐसे में अलग-अलग देश भारत की यात्रा को लेकर प्रतिबंध लगा रहे हैं। मालदीव से पहले हांगकांग, ​ब्रिटेन, दुबई, कनाडा, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इरान ने भी भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंधन लगा दिया है। वहीं, कई देशों ने भारत को लेकर ट्रेवल एडवाजरी जारी की है।

COMMENT