भारत में कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन सफल रहा: प्रकाश जावड़ेकर

Views : 4233  |  3 minutes read
Central-Minister-Prakash-Javadekar

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लॉकडाउन के सभी चरणों को असफ़ल बताने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बयान सामने आया है। जावड़ेकर ने इसको सफल बताते हुए कहा कि लॉकडाउन से पहले देश में कोरोना संक्रमण के मामले तीन दिन में ही दोगुने हो रहे थे। जबकि लॉकडाउन लागू करने के बाद दोगुना होने की दर अब 13 दिन हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जिस चीज की मांग कर रहे हैं, उससे अधिक सहायता केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए की है।

राहुल ने लॉकडाउन के सभी चरणों को बताया था फेल

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। राहुल ने लॉकडाउन के चारों चरण को असफ़ल करार दिया था। उनके इस बयान पर अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पलटवार किया।जावड़ेकर ने कांग्रेस पर ऐसे नाजुक वक्त में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि देश आज कोरोना महामारी से लड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश को एक आवाज में बोलना चाहिए, पर कांग्रेस ऐसे समय में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। आज की राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस इसी का ताज़ा उदाहरण है। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि 3000 से अधिक ट्रेनों से 45 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को घर वापस भेज दिया गया है और यह ऐतिहासिक है।

एयर एशिया की फ्लाइट को करनी पड़ी आपात लैंडिंग, जयपुर से हैदराबाद जा रहा था विमान

जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों एवं प्रवासी मजदूरों को मदद पहुंचाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। सरकार खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने तक 500-500 रुपए डाले गए हैं।

COMMENT