‘इश्कबाज़’ में हुए बड़े बदलाव, दोनों लीड एक्टर्स ने छोड़ा शो

Views : 5348  |  0 minutes read
ishqbaaz

स्टार प्लस के शो ‘इश्कबाज’ ने अब तक दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी टीआरपी कुछ खास नहीं रही। अब सुनने में आ रहा है कि शो की कहानी में 6 साल का लीप देखने को मिलेगा। जिसके बाद शो में शिवाय और अनिका के बच्चों की एंट्री होने वाली है। जिसके चलते शो में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं।

दरअसल, शो की कहानी के बदलने से इसकी स्टार कास्ट कुछ नाखुश है इसल‍िए कई लीड स्टार्स ने शो से किनारा करने का प्लान बना लिया है। हाल ही में सुनने में आया था कि लीड एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने शो से किनारा कर लिया है। वहीं अब इस शो से जुड़ी एक और खबर आ रही है कि लीड एक्टर नुकुल मेहता ने भी शो छोड़ने का मन बना लिया है।

nakul and surbhi

नकुल और सुरभि शो में श‍िवाय और अनिका का रोल निभाते हैं, जिनकी जोड़ी और उनके बीच की नोंक—झोंक को दर्शक काफी पसंद करते हैं। मगर दोनों ही अभी किसी टीवी शो में माता—पिता का रोल करने के लिए तैयार नहीं हैं। खबरें हैं कि अनिका और शिवाय का किरदार अब नए एक्टर्स निभाएंगे। मेकर्स जल्द ही शो के लिए नए एक्टर्स की खोज शुरू करने वाले हैं।

COMMENT