दीपवीर की शादी के बाद अब जान लीजिए प्रियंका की शादी में क्या—क्या होगा खास

Views : 4581  |  0 minutes read
wedding venue

हाल ही हुई दीपिका पादुकोण और रणीवर सिंह की शादी के बाद सारा ध्यान अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की शादी पर जाने वाला है। खास बात यह है कि एक तरफ दीपिका और रणवीर का रिसेप्शन होगा और दूसरी ओर प्रियंका और निक की शादी के फंक्शन शुरू होंगें। पहली बार पीसी की शादी की सारी डिटेल्स सामने आई है।

दरअसल दीपवीर अपनी शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को देंगे। वहीं, प्रियंका और निक जोनस की शादी के फंक्शन भी 28 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन पहुंचेंगें और इसी दिन से इनकी शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 29 और 30 को शादी की रस्म पूरी की जाएगी।

priyanka nick wedding

खबरों की मानें तो रॉक्स्टार निक अपने संगीत में बॉलीवुड गाने पर डांस करने वाले हैं। वहीं उनकी विदेशी गेस्ट लिस्ट की बात करें तो उसमें मेगन मार्केल का नाम सबसे पहले है क्योंकि वो प्रियंका की सबसे अच्छी दोस्त हैं। इसके अलावा प्रिंस हैरी को भी शादी के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि किसी काम की वजह से वो इस शादी में शामिल नही हो पाएंगे।

बता दें कि शादी से पहले देसी गर्ल प्रियंका ने अमेजॉन के साथ मिलकर 14,131.86 अमेरिकी डॉलर की एक वैडिंग रजिस्ट्री गाइड तैयार की है, जिसमें प्रियंका के पसंदीदा गिफ्ट भी शामिल हैं। गौरतलब है कि वैडिंग रजिस्ट्री गाइड की मदद से शादी में आने वाले मेहमानों को यह जानने में आसानी मिलती है कि नए कपल को शादी में क्या तोहफे दिए जाएं।

madhu chopra

फिलहाल प्रियंका और उनकी मां मधू चोपड़ा तैयारियों का जायज़ा लेने में लगे हैं। कुछ दिन पहले उन्हें पेरिस में देखा गया था, जहां पर उन्होंने रिश्तेदारों को देने के लिए विशेष मिठाई खरीदी। प्रियंका की मां खुद शादी का हर इंतजाम देख रही हैं। उधर, निक भी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें कि प्रियंका अपनी शादी में डिजायनर अबु जानी और संदीप खोसला की डिजायन की हुई ड्रेस पहनने वाली हैं।

COMMENT