लैक्मे फैशन वीक में दिख रहा है डिफरेंट स्टाइल, पिंक सिंदुर बना टॉकिंग पॉइंट

Views : 4025  |  0 minutes read

लैक्मे फैशन वीक में लगातार विभिन्न डिजाइनर्स अपनी डिफरेंट क्रिएशंस प्रजेंट कर रहे हैं। डिजाइनर्स के इन क्रिएशंस को प्रजेंट करने के लिए कई सेलेब्स भी फैशन वीक पहुंच रहे हैं। ऐसे में फैशन वीक का जलवा हमेशा की तरह बढ़ रहा है। जैसे जैसे ​वीक आगे बढ़ रहा है लोगों के बीच इसे लेकर उत्साह भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा एक नई बात जो इस फैशन वीक में देखने को मिली वह है पिंक कलर का सिंदुर। जी हां, अब तक तो सिंदुर के नाम पर लाल कलर ही सामने आता था लेकिन फैशन वीक में चेन्नई बेस्ड डिजाइनर पार्वती दसारी ने एक नया ट्रेंड दिखाया। उनके शो में दिव्या खोसला कुमार शो स्टॉपर थीं। दिव्या ने पिंक सिल्क साड़ी पहन रखी थी जिसमें वे काफी खुबसूरत लग रही थीं लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा अट्रैक्ट कर रही थी वह था पिंक कलर का सिंदुर। साड़ी से मैच करता सिंदुर अलग ही हाइलाईट हो रहा था। ऐसे में हो सकता है अब जल्द ही आउटफिट के कलर से मैच करता हुआ सिंदुर ट्रेंड में आ जाए।

आइए फैशन शोज की कुछ फोटोज पर नज़र डालते हैं…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

COMMENT