जानिए 2 मार्च को घटित इतिहास की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Views : 5816  |  3 minutes read
2 march History

इतिहास में 2 मार्च का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है। इस दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू का निधन हुआ। तो आइए जानते हैं इस दिन हुए महापुरुषों के जन्म व मृत्यु और कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में…

1807 – अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी थी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था। 1919 – अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवादी पार्टी की पहली बैठक मास्को में हुईं।
1999 – व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा खंडन।

2 मार्च को जन्मे व्यक्ति

भारतीय तीरंदाज जयंत तालुकदार का जन्म 2 मार्च, 1986 को असम की राजधानी गुवाहाटी में हुआ। उसने वर्ष 2006 में विश्व के नंबर एक तीरंदाज होने का कीर्तिमान बनाया। उन्हें तीरंदाज़ी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2007 ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड एक्टर और एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई शहर में हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के घर में हुआ था। उनके पिता जैकी श्रॉफ एक प्रसिद्ध अभिनेता और माँ आयशा श्रॉफ फिल्म निर्माता हैं। उनकी एक बहन कृष्णा श्रॉफ है। टाइगर श्रॉफ ने चार साल की उम्र में मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। वह बचपन से ही स्पोर्ट्स के प्रति काफी जुनूनी थे और अपने करियर की शुरुआत में अभिनय से ज्यादा स्पोर्ट्स में रूचि रखते थे।

2 मार्च को हुए निधन

मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे बेटे राजाराम का वर्ष 1700 में सिंहगढ़ में निधन हुआ।

उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल हरकोर्ट बटलर का वर्ष 1938 में निधन हुआ।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाला सरोजिनी नायडू का निधन वर्ष 1949 को हुआ। नायडू को द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया और भारत कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। सरोजिनी नायडू का जन्म (Sarojini Naidu ) 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद में हुआ था। वह पहली भारतीय महिला राज्यपाल रहीं।

Read: जानिए 1 मार्च को घटित इतिहास की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

COMMENT