कौन बनेगा करोड़पति 11- शो का पहला प्रोमो हर किसी को देखना चाहिए

Views : 4890  |  0 minutes read

आप चाहे रातों—रात करोड़पति ना बन सकें मगर ये सपना जरूर देखते हैं। कौन बनेगा करोड़पति देखने वाला हर दर्शक इसकी कोशिश करता है। अमिताभ बच्चन जो भी सवाल स्क्रीन पर पूछते हैं, हर दर्शक उसका जवाब भी ढूंढता है और करोड़पति बनने की उम्मीद भी करता है। इसी वजह से अमिताभ बच्चन का ये शो इतना पॉपुलर हो गया है। अमिताभ बच्चन अब कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन लेकर आ रहे हैं। शो के निर्माताओं ने 11 वें सीजन का पहला प्रोमो रिलीज किया है।

इस बार शो का प्रोमो लोगों अपने आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है और सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता है। प्रोमो में एक लड़की और उसके परिवार को दिखाया गया है। लड़की का परिवार उसकी शादी करने के विचार कर रहा है लेकिन लड़की अपने बिजनेस में शामिल होने की बात करती है। परिवार का कोई भी सदस्य उसके इस फैसले में साथ नहीं देता। लड़की कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेती है और सफल हो जाती है। उसके बाद वो अपना खुद का बिजनेस शुरू करती है। उसकी सफलता सभी परिवार वाले खुश हो जाते हैं और वह सबकी चहेती बन जाती है।

यहां देखें केबीसी 11 का पहला प्रोमो—:

COMMENT