महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए भारत की 4ट्यून फैक्ट्री को मिला संयुक्त राष्ट्र अवॉर्ड

Views : 3754  |  0 minutes read

महिला सशक्तिकरण को लेकर भारत में चल रहे हैं प्रयासों को आज एक बड़ी उपलब्धि मिली है। जानकारी के अनुसार केरल स्थित 4ट्यून फैक्ट्री को संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) द्वारा विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया है।

कम्पनी को ये पुरस्कार महिलाओं व बालिकाओं को कौशल विकास में समक्ष बनाने के लिए दिया जा रहा है।

इसी के चलते 4ट्यून की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रा वधाना को जेनेवा में आयोजिक वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट फोरम में ‘एम्पट्रेक विमेन इन बिजनेस : स्पेशल रिकग्निशन सोशल अवॉर्ड’ प्रदान किया।

अवॉर्ड देने वाले निर्णायकों का कहना था कि 4ट्यून फैक्ट्री ने महिलाओं में उनके कौशल विकास को बढ़ावा देकर उन्हें सक्रिय व सक्षम बनाने का कार्य किया है।

यूएनसीटीएडी ने कहा कि एप्रेटेक अवॉर्ड महिला स्वामित्व वाले व्यापार को दिए जाते हैं। इसका प्रयास उद्यमिता व सूक्ष्म, लघु व मध्यम आकार के उद्यम को विकसित करना है और इसका मकसद सतत विकास व समावेशी वृद्धि को बढ़ावा देना है।

फैक्ट्री का कहना है कि वह मानव प्रतिभा को अधिक से अधिक बढ़ाने के क्षेत्रों में नवीन सिद्धांतों को डिजाइन करती है, जिसमें प्रौद्योगिकी समाधान शामिल हैं।

 

COMMENT