इसी साल शादी के बंधन में बंधी इन अभिनेत्रियों को पहला करवाचौथ होगा बेहद खास

Views : 4928  |  0 minutes read
anushka-sharma-sonam-kapoor-first-karwa-chauth

करवाचौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के अलावा नए शादीशुदा जोड़ों के लिए भी बहुत स्पेशल होता है। वहीं शादियों की अगर बात करें तो एंटरटेनमेंट की दुनिया के लिए भी ये साल काफी यादगार साबित हुआ है। जहां प्रियंका—निक, दीपिका—रणवीर जैसे सैलिब्रिटीज जल्द ही एक दूसरे के होने जा रहे हैं, वहीं बहुत से ऐसे सैलिब्रिटी कपल भी हैं, जो इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं और ये उन सभी का पहला करवाचौथ है। ऐसे में इन कपल्स के पहले करवाचौथ पर सबकी नज़रें रहेंगी?

अनुष्का—विराट :—

virat anushka
virat anushka

लम्बे समय तक अपना रिलेशन सबसे छुपा कर रखने वाले विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को सात समंदर पार इटली के टसक्नी के लग्जरी रिजार्ट में सात फेरे लिए थे। जिसके बाद से ही ये कपल सभी का फेवरेट बन चुका है और अनकी तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती रहती हैं।

सोनम—आनंद :—

sonam anand
sonam anand

फैशन क्वीन सोनम कपूर की शादी ने इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें सलमान से लेकर शाहरूख तक सभी बॉलीवुड स्टार्स ने काफी एंजॉय किया था। वो 8 मई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी के बंधन में बंधीं थीं।

नेहा—अंगद :—

neha angad
neha angad

अनुष्का और विराट की शादी के बाद नेहा धूपिया की शादी की खबर ने सभी फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने मई में अपने बॉयफ्रैंड और एक्टर अंगद बेदी से सिख रीति रिवाज से गुपचुप शादी की थी। फिलहाल नेहा प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में हो सकता है कि वे शायद ही करवाचौथ का व्रत रखें।

युविका—प्रिंस :—

prince yuvika
prince yuvika

बिग बॉस फेम कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की इसी महीने शादी हुई है। जिनकी पिक्चर्स ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में इनका पहला करवाचौथ भी काफी खास होने वाला है।

रूबीना—अभिनव :—

rubina bahinav
rubina bahinav

टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री रूबीना दिलैक और एक्टर अभिनव शुक्ला भी इसी साल 21 जून को शि‍मला में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

एकता—सुमित :—

sumit ekta
sumit ekta

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल ने फिल्म वीरे दी वेडिंग फेम एक्टर सुमित व्यास से सितंबर में शादी की थी। एकता और सुमित काफी लंबे समय से एक—दूसरे को डेट कर रहे थे।

COMMENT