गूगल-पे से पैसे ट्रांसफर करने पर भारतीय यूजर्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा: गूगल

Views : 4518  |  3 minutes read
Google-Pay-App

डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म व ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम गूगल-पे को लेकर पिछले कुछ समय से ये खबरें आ रही थीं कि अब गूगल-पे से पैसे भेजने के लिए शुल्क देना होगा। इस तरह की खबर सामने आने के बाद भारतीय Google Pay यूजर्स परेशान हो गए थे, लेकिन अब गूगल ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत में उसके पेमेंट एप गूगल-पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर भारतीय यूजर्स से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनी यह शुल्क अभी सिर्फ अमेरिकी यूजर्स से लेना शुरू करेगी।

ये शुल्क खासतौर से अमेरिका के लिए है: गूगल प्रवक्ता

हाल में गूगल ने घोषणा की थी कि अगले साल एड्रॉयड और आईओएस पर नए गूगल-पे एप की पेशकश करेगी और उसके बाद उपयोगकर्ता बेव ब्राउजर के जरिए सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल-पे इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क भी लगाएगा।

इस बारे में गूगल के प्रवक्ता ने कहा, ‘ये शुल्क खासतौर से अमेरिका के लिए है और यह भारत में गूगल-पे या Google Pay फॉर बिजनेस एप पर लागू नहीं होता।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल-पे के भारत में सितंबर 2019 तक कुल 6.7 करोड़ उपयोगकर्ता थे। इस एप के जरिए वार्षिक आधार पर कुल 110 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान हुआ था। कंपनी ने भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए यहां फिलहाल अपनी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं का फैसला ​किया है।

Read More: ट्विटर की टक्कर में स्वदेशी एप ‘टूटर’ लॉन्च, कई हस्तियों के अकाउंट हुए वेरिफाईड

COMMENT