कौन है भारतीय मूल की सोनिया स्यंगल जो बनीं गैप इंक की सीईओ

Views : 4077  |  2 Minute read
CEO Sonia Syangal

अमेरिकी कपड़ा खुदरा व्यापार (अपैरल रिटेलर) की सबसे बड़ी कंपनी गैप इंक ने नए सीईओ के रूप में भारतीय मूल की सोनिया स्यंगल को चुना है। कंपनी ने एक बयान में कहा गया है कि 49 वर्षीय सोनिया स्यंगल नए सीईओ का पदभार 23 ​​मार्च को संभालेंगी।

बता दें कि 49 वर्षीय स्यंगल फॉर्च्युन 500 लिस्ट में शामिल किसी कंपनी की एकमात्र भारतीय-अमेरिकी महिला सीईओ हैं। उनसे पहले इंदिरा नूयी का नाम इस लिस्ट में शामिल था, जो पेप्सिको की सीईओ बनीं।

सोनिया स्यंगल

भारत में जन्मीं सोनिया स्यंगल का जन्म सुषमा और सत्या स्यंगल के घर हुआ। उनका बचपन कनाड़ा में बिता और बाद में वह अमेरिका चली गई। सोनिया ने वर्ष 1993 में केटरिंग यूनिवर्सिटी से मेकनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हासिल की और वर्ष 1995 में स्टैंडफर्ड यूनिवर्सिटी से मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग की मास्टर्स डिग्री हासिल की। सोनिया ने ज्यो मैकग्रा से शादी की। उनके दो बच्चे हैं।

कॅरियर

सोनिया स्यंगल ने कई फॉर्च्युन 500 कंपनियों में काम किया है। उन्होंने 10 साल तक सन माइक्रोसिस्टम्स में जॉब की। बाद में छह वर्षों तक फोर्ड मोटर में सेवा दी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2004 में गैप जॉइन किया था। उन्हें कंपनी ने अपनेवैल्यू चे ओल्ड नेवी का सीईओ बनाया। उन्होंने कंपनी की ग्लोबल सप्लाइ चेन और प्रॉडक्ट-टु-मार्केट मॉडल का नेतृत्व किया था और यूरोप जोन की एमडी भी रही थीं।

गैप के विभिन्न ब्रैंड्स में ऑल्ड नेवी, बनाना रिपब्लिक, ऐथलीटा और हिल सिटी शामिल हैं। सोनिया ने एक बार कहा था कि ‘गैप ने लोगों के सीने पर जितने नारे लिखे, उतना किसी कंपनी ने नहीं लिखा।’

स्यंगल के सीईओ बनाने से पहले पहले गैप के संस्थापक के पुत्र रॉबर्ट फिशर कार्यकारी सीईओ के तौर पर नियुक्त थे। 18 अरब डॉलर (करीब 13 खरब रुपये) रेवेन्यू वाली गैप इंक फॉर्च्यून 500 लिस्ट में 186वें स्थान पर है। यह किसी खास वर्ग में बिजनेस करने वाली अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी है। इसमें 1 लाख 35 हजार कर्मचारी काम करते हैं। अमेरिका में 2,400 स्टोर समेत दुनियाभर में कुल 3,727 स्टोर हैं।

COMMENT