रिसेप्शन में मां की साड़ी पहन कर आईं दीपिका तो उनका पल्लू संभालते दिखे रणवीर

Views : 6576  |  0 minutes read
dipika ranveer reception

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रॉयल वेडिंग के बाद बुधवार को बेंगलुरु के लीला पैलेस होटल में एक शाही रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान दीपिका ने सुनहरे रंग की साड़ी और आइवरी कलर का पूरी बाजू वाला ब्लाउज पहना हुआ था।

कोंकणी रिवाज के तहत ये साड़ी उन्हें उनकी मां ने दी थी। वहीं रणवीर ने काले रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें सुनहरे रंग का वर्क था। उसके साथ उन्होंने ब्लैक फुटवियर पहने थे, जिसमें भी शेरवानी जैसा ही वर्क था।

dipika ranveer reception

उनके रिसेप्शन की तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।  स्टेज पर आने के बाद दीपिका अपनी साड़ी का सही करने की कोशिश में लगी थीं। तभी रणवीर ने उनकी मदद की और उन्हें प्यार से फ्लाइंग किस भी दी। फिर दोनों ने साथ में पोज़ किया।

इसे देखने के बाद सामने खड़े मीडियापर्सन में से किसी ने कहा कि आप तो पल्‍लू भी संभालने लगे। जिसपर रणवीर हंसते हुए कहते हैं, ‘अरे हमारी शादी भी हो चुकी है अब कौन करेगा।’

रणवीर और दीपिका ने सब्यसाची मुखर्जी के तैयार किए परिधान पहने थे।

समारोह में कई नामी हस्तियों ने शिरकत की, जिनमे पी. वी सिंधु, अनिल कुंबले, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ, इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति सहित अनेक जाने माने चेहरे शामिल थे। नेशनल बैडमिंटन कोच पुल्लेला गोपीचंद और पूर्व गेंदबाज वेंकेटेश प्रसाद भी सपत्‍नी पार्टी का हिस्‍सा बने।

COMMENT