दुनिया की सबसे महंगी जेल है ग्वांतानमो बे, हर क़ैदी पर होने वाला खर्च जानकर हैरान रह जाओगे!

Views : 5812  |  0 minutes read
Guantanamo-Bay-Jail

दुनिया के लगभग हर देश की सरकार अपने यहां किसी भी अपराध में जेल काट रहे कैदियों पर कम से कम खर्च करना चाहती है। लेकिन दुनिया में एक जेल ऐसी भी है, जहां प्रत्येक कैदी पर सालाना करोड़ों रुपए खर्चा हो रहा है। इस जेल का नाम ग्वांतानमो बे जेल है। क्यूबा की यह जेल कैदियों पर अत्याचारों के लिए भी कुख्यात रही है। हाल में एक अमेरिकी अख़बार में छपी रिपार्ट के अनुसार, ग्वांतानमो बे जेल दुनिया की सबसे महंगी जेल है। इस जेल में फिलहाल 40 कैदी बंद हैं। आइए हम आपको बताते हैं इस जेल में बंद हर एक कैदी पर कितना खर्च हो रहा है..

Guantanamo-Bay-Jail

हर कैदी पर सालाना खर्च हो रहे 13 मिलियन डॉलर

क्यूबा की ग्वांतानमो बे जेल में बंद हर कैदी पर सालाना 13 मिलियन डॉलर यानि करीब 93 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। वहीं, इनकी सुरक्षा में तैनात सैनिकों पर हर साल 540 मिलियन डॉलर यानि करीब 3900 करोड़ रुपए का खर्च किए जा रहे हैं। साल 1985 में जर्मनी की स्पेन्दाउ जेल में कैद रहे नाजी युद्ध के अपराधी रुडोल्फ हेस का सालाना खर्च महज 1.5 मिलियन यानि करीब 10.7 करोड़ रुपए आया था। वहीं, अत्याधुनिक प्रणाली से लैस मानी जाने वाली अमेरिका की कोलोराडो जेल में वर्ष 2012 में एक कैदी का सालाना खर्च 56 लाख रुपए था। ऐसे में इन दोनों ही जेलों की तुलना करें तो ग्वांतानमो बे जेल में प्रति कैदी खर्चा सैंकड़ों गुणा ज्यादा है।

Guantanamo-Bay-Jail

40 कैदियों पर करीब 1800 सैनिक रहते हैं तैनात

दरअसल, क्यूबा के साउथ-ईस्ट कोस्ट पर अमेरिका ने वर्ष 1898 में ग्वांतानमो बे नेवी बेस बनाया था। बाद में यहां एक हिरासत केंद्र बनाया गया। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने यहां एक कंपाउंड बनवाया, जिसे कैंप एक्स-रे नाम दिया गया था। यहां आतंकियों को रखा जाता था। ग्वांतानमो बे में करीब 1800 सैनिक हरदम तैनात रहते हैं। औसतन हर एक कैदी पर करीब 45 सैनिकों की नियुक्ति होती है। इन सैनिकों पर जेल की तीन इमारतों, दो खुफिया हेडक्वार्टर्स, तीन अस्पतालों और कैदियों की मदद के लिए बनाए गए वकीलों के कंपाउंड का जिम्मा रहता है। यहां साल 2008 में आखिरी बार किसी कैदी को लाया गया था।

Guantanamo-Bay-Jail
ग्वांतानमो बे जेल में कैदियों को मिलती है ये सुविधा

अगर ग्वांतानमो बे जेल के स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं की बात करें तो यहां चर्च और सिनेमा की व्यवस्था है। इसके साथ ही उनके लिए डाइनिंग रूम और मानसिक हालत ठीक रखने के लिए केयरटेकर टीम है। स्टाफ के सपोर्ट के लिए हर हफ़्ते न्यायाधीश, वकील और पत्रकार आते रहते हैं।

Read More: अमेरिका में धारा 370, आतंक और पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी?

वहीं, कैदियों की बात करें तो उनके लिए मांसाहारी भोजन, न्यूज-स्पोर्ट्स चैनल, जिम और प्ले स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। इनके अलावा कैदी चाहें तो वे आर्ट्स और हॉर्टीकल्चर की क्लासेज में भी शामिल होकर कुछ नया सीख सकते हैं।

COMMENT