पर्यटकों की सहायता के लिए सरकार ने शुरू की ये वेबसाइट, ऐसे मिलेगी मदद

Views : 3397  |  3 minutes read

देश में कोरोना संकट व लॉक डाउन के बीच फंसे पर्यटकों की सहायता व उनके देश पहुंचाने के लिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एक वेबसाइट प्रारंभ की गई। इस पोर्टल पर कोई भी पर्यटक अपनी लोकेशन व समस्या दर्ज करवा कर मदद ले सकता है। जानिये,इस तरह

पर्यटन मंत्रालय ने शुरू किया ये पोर्टल

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा http://strandedinindia.com पोर्टल शुरू किया गया है। इस वेबसाइट को प्रांरभ करने का उद्देश्य देश में कोरोना संकट व लॉक डाउन के बीच देश के विभिन्न राज्यों में फंसे पर्यटकों की सहायता करना है और उन्हें उनके देश पहुंचाने में मदद करना है।

वेबसाइट पर इस तरह मिलेगी मदद

कोई भी विदेशी या एन.आर.आई पर्यटक इस वेबसाइट पर अपनी लोकेशन एवं अपनी संबंधित समस्या दर्ज करवा सकते हैं और इस पोर्टल पर जारी हैल्पलाईन नम्बर एवं नियंत्रण कक्ष (COVID-19 Helpline Number:+91-11-23978046 or 1075, Helpline Email ID : ncov2019@gov.in, ncov2019@gov.com) पर सम्पर्क भी कर सकते हैं।

Read More: होटल बुकिंग कराने से पहले जरा ध्यान रखें ये बातें, मिलेगा फायदा

पोर्टल शुरू करने का यह है उद्देश्य

गौरतलब है कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बना हुआ है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस बीमारी को महामारी भी घोषित किया हुआ है। भारत में भी 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित है। ऐसे समय में कई विदेशी पर्यटक व एनआरआई देश के राज्यों में अटके हुए हैं। इन पर्यटकों की मदद कर सुरक्षित ​उनके देश पहुंचाने के लिए ही इस पोर्टल को सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

24 घण्टे कार्यरत रहेगा यह नियंत्रण कक्ष

जानकारी के मुताबिक पर्यटकों द्वारा मिली डिटेल के आधार पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा सम्पर्क किया जायेगा और पर्यटक की इच्छानुसार भारत सरकार या उनके दूतावास की सहायता से लॉकडाउन अवधि या इसके बाद फ्लाईट उपलब्धता के आधार पर देश वापस पहुंचाने में सहयोग किया जावेगा।

 

COMMENT