गूगल मना रहा है अपना 21वां बर्थडे, जानिए इसकी खास बातें

Views : 4172  |  0 minutes read

आज इंटरनेट पर दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा सर्च में इस्तेमाल होने वाले गूगल सर्च इंजन आज 27 सितंबर को अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने इस अवसर पर अपना एक डूडल भी बनाया है। इस डूडल में एक बड़ा सा कंप्यूटर बनाया गया है, जिसमें एक बड़ा मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और एक प्रिंटर है। ये सब वर्ष 2000 में चलते थे। साथ ही इसमें गूगल ने अपने ऑफिस के एक फोटो का इस्तेमाल किया है, जिसे 27 सितंबर, 1998 को खींची गई थी। आज के वक्त में गूगल न केवल सर्च इंजन है, बल्कि मानव जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। इस पर करीब हर जानकारी उपलब्ध है, फिर बात चाहे शिक्षा की हो या फिर किसी पर्यटन स्थल की, सब कुछ उपलब्ध है।

गूगल की स्थापना कब और किसने की

गूगल से आज हर कोई परिचित है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन की स्थापना स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पी.एच.डी. कर रहे छात्र सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने वर्ष 1998 की। इन दोनों पी.एच.डी. के छात्रों ने इसका नाम गूगल इसलिए रखा क्योंकि इसकी स्पेलिंग 10100 के करीब थी। ये स्पेलिंग और संख्या लार्ज स्केल सर्च इंजन के उद्देश्य को पूरा करती है।

सर्च इंजन के लिए डोमेन नाम 15 सितंबर, 1997 को रजिस्टर किया गया। गूगल कंपनी के तौर पर 4 सितंबर, 1998 को रजिस्टर की गई थी। इसकी दुनिया भर में 70 ऑफिस हैं। गूगल का इस्तेमाल आज दुनियाभर के 40 देश करते हैं। गूगल ने अपने जन्मदिन मनाने की तारीखों में समयानुसार बदलाव किए है। वह वर्ष 2005 तक अपना बर्थडे 7 सितंबर को मनाता था। परंतु इसके बाद से इसने 8 सितंबर, 26 सितंबर और मौजूदा समय में 27 सितंबर को अपना ब​र्थडे सेलिब्रेट कर रहा है।

आज के समय में गूगल

गूगल ने इन 21 वर्षों में काफी तरक्की की है। गूगल ने आज सर्च इंजन से निकलकर स्मार्टफोन तक अपनी पैठ बना ली है। यह अब न केवल सर्च इंजन रह गया है, बल्कि आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी की लिस्ट में शामिल हो गया है। इसने अब कई इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस डिवाइस, मोबाइल, डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम, टीवी ओएस, वॉच ओएस समेत स्मार्टफोन भी बनाता है। यही नहीं, Google के पास अपना क्लाउड स्टोरेज डाटा बैंक भी है, जहां दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स का डाटा इकठ्ठा होता है।

पता है पहला डूडल किसके सम्मान में बना

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने एक नए अंदाज में महान लोगों और प्रसिद्ध फेस्टिवल को सम्मान देने और लोगों से परिचित कराने के उद्देश्य से डूडल बनाना शुरू किया। उसने पहला डूडल बर्निंग मैन फेस्टिवल के सम्मान में बनाया था। गूगल ने डूडल बनाने के लिए एक खास टीम भी बनाई है जो सिर्फ इसी काम को अंजाम देती है।

COMMENT