वो कारण जिससे लगता है गौतम गंभीर राजनीति में आने को तैयार हैं

Views : 2662  |  0 minutes read

पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। गंभीर आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाले रणजी मुकाबले में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे। दिल्ली के 37 वर्षीय बल्लेबाज भारत की दो बार विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहें हैं। गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपने संन्यास की घोषणा की है। बहरहाल क्रिकेट से संन्यास के बाद माना जा रहा है कि गंभीर राजनीति के मैदान में कूदकर नई पारी की शुरूआत करेंगे। क्रिकेट के अलावा गंभीर सामाजिक कार्यों में काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं चाहे फिर वो देश के शहीद जवानों के परिजनों के लिए वित्तिय सहायता पहुंचाना हो या गरीबों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना गौतम गंभीर फाउंडेशन के तहत उन्होनें लोगों की काफी मदद की है। गंभीर को उनके फैंस ने काफी बार राजनीति में आने की सलाह दी है वहीं उनकी कुछ बातों से कई बार ऐसा लगा भी हैं कि उनकी राजनीति में आने की काफी इच्छा है। कुछ कारण इस बात की ओर इशारा भी करते हैं, आइये बतातें है वो कारण

1. मुद्दों पर अपनी राय प्रकट करते हैं

गौतम गंभीर देश में चल रहे कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय प्रकट करते हैं फिर चाहे वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर घेरने का हो या पाकिस्तान के बार बार सीजफायर का उल्लंघन करने का गंभीर ने काफी बार सोशल मीडिया के माध्यम से मुद्दों को उठाया है।

2. भाजपा और मोदी के पक्ष में करते हैं ट्वीट

गौतम पर भाजपा और मोदी के समर्थन में ट्वीट करने के आरोप खुद फैंस ने कई बार लगाए हैं। माना जा रहा है कि गौतम अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों में भाजपा की ओर से टिकट मांग सकते हैं।

https://twitter.com/Punofgod/status/1070054450008600582

3. 2014 में भाजपा के लिए कर चुके हैं प्रचार

                           गंभीर 2014 लोकसभा चुनाव में अमृतसर से अरुण जेटली के लिए प्रचार कर चुके हैं।

4. सामाजिक कार्यों के चलते बनी अच्छी छवि

 

क्रिकेट में अपने आक्रामक अंदाज के लिए माने जाने वाले गंभीर की लोगों में छवि उनके द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के चलते काफी अच्छी है। ऐसे में वो राजनीति में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

COMMENT