पूर्व WWE चैंपियन ‘द ग्रेट खली’ ने ज्वॉइन की भाजपा, पीएम मोदी के काम से हैं प्रभावित

Views : 1042  |  3 minutes read
The-Great-Khali-WWE

पूर्व WWE चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर ली है। वह दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए। खली पंजाब पुलिस में रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद रेसलिंग के जरिए वह वर्ल्ड स्तर पर फेमस हुए। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चलाते हैं। जहां वह युवाओं को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। खली अब जल्द ही पंजाब में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

नाम और पैसा WWE में बहुत था, देश के लिए वापस लौटा

इस मौके खली ने कहा कि भाजपा में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि WWE में मुझे नाम और दौलत की कमी नहीं थी। लेकिन देश के प्रति प्यार मुझे वापस खींच लाया। पीएम नरेंद्र मोदी के काम को देखकर मैं भाजपा में आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है। इसी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा जॉइन की है। जहां भी पार्टी मेरी ड्यूटी लगाएगी, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उस पर खरा उतर सकूं।

पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे खली

दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली से भाजपा पंजाब में चुनाव प्रचार करवाएगी। खली पंजाब का बड़ा चेहरा हैं। इससे पहले भी जालंधर में एकेडमी चलाते हुए वह कई बार सरकार के कामकाज को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं। जालंधर में सड़कों की खस्ताहालत को लेकर उन्होंने कई बार सोशल मीडिया के जरिए आवाज उठाई।

Read Also: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार के खिलाफ 14 फरवरी से अनशन करेंगे अन्ना हजारे

COMMENT