बर्थडे: बचपन में पत्थर तोड़कर परिवार के पेट-पालन में सहयोग किया करते थे द ग्रेट खली

Views : 9011  |  4 minutes read
Great-Khali-Biography

पूर्व भारतीय प्रोफेशनल रेसलर द ग्रेट खली आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। ग्रेट खली का जन्म हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले स्थित धिरैना गांव में 27 अगस्त, 1972 को एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके जन्म के समय परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं थीं। इसलिए वे ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए और बचपन में ही उन्हें अपने भाईयों की तरह मजदूरी करनी पड़ीं। खली ने कम उम्र में पत्थर तोड़कर अपने परिवार के पेट-पालन में सहयोग किया था।

अपनी मजबूत कद-काठी की वजह से दलीप सिंह राणा उर्फ़ खली अपने सात भाई-बहनों में सबसे अलग थे। उनका असल नाम दलीप सिंह राणा हैं। वह ‘द पंजाबी मॉन्सटर’, ‘द पंजाबी प्लेब्वॉय’ और ‘द प्रिंस ऑफ द लैंड ऑफ फाइव रिवर्स’ के नाम से भी मशहूर हैं। वो एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं। इस ख़ास मौके पर जानिए द ग्रेट खली के जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें…

chaltapurza.com

रेसलिंग से पहले पंजाब पुलिस में करते थे काम

दलीप सिंह राणा उनदिनों जब मजदूरी कर अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहे थे, तभी 7 फीट 1 इंच लंबाई होने के कारण उन पर शिमला में एक बड़े पुलिस अधिकारी एमएस भुल्लर की नज़र पड़ीं। उन्होंने दलीप को पंजाब पुलिस में एएसआई पद पर भर्ती कर लिया। इस तरह वे पंजाब पुलिस से जुड़कर उसके लिए काम करने लगे थे। एक दिन ग्रेट खली अपने मित्र अमित स्वामी के साथ जब रेसलर डोरियन येट्स से मिले, तो उन्होंने दलीप का मजबूत और विशाल शरीर देखकर उन्हें रेसलिंग में किस्मत आज़माने का सुझाव दिया था। इस पर काफ़ी विचार करने के बाद खली ने रेसलिंग की दुनिया में आने की तैयारी शुरू कर दी थी।

chaltapurza.com

पहली फाइट में ही जापानी रेसलर को धूल चटा दी

ग्रेट खली ने 7 अक्टूबर, 2000 को प्रो व्रेस्लिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। वहां पर वह जायंट सिंह के नाम से प्रसिद्ध हुए। 2 जनवरी, 2006 को दलीप सिंह राणा वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले भारतीय पेशेवर रेसलर बने। ग्रेट खली ने स्मैक डाउन के एपिसोड में पहली बार वर्ष 2006 के अप्रैल महीने में टीवी डेब्यू किया। खली की पहली फाइट जापानी रेसलर फ्यूंकी से थी। 21 अप्रैल को स्मैक डाउन इवेंट में उन्होंने जापानी पहलवान को करारी शिकस्त देकर अपने करियर की जोरदार शुरुआत की।

chaltapurza.com

इस इवेंट में ग्रेट खली ने अपने मैनेजर के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने इसमें अंडरटेकर, शॉन माइकल, जॉन सीना और कई अन्य रेसलरों को हराया। इवेंट में जब खली ने उस समय के सबसे मजबूत रेसलर अंडरटेकर को हराया तो वे पूरे विश्व में सुर्खियों में छा गए थे। इस तरह उन्होंने पेशेवर रेसलिंग की दु​निया में खुद की एक अलग पहचान बनाईं।

chaltapurza.com

इकलौते भारतीय वर्ल्ड हैवीवेट रेसलिंग चैंपियन हैं खली

ग़ौरतलब है कि द ग्रेट खली इकलौते भारतीय हैं, जो वर्ल्ड हैवीवेट रेसलिंग चैम्पियन हैं। उनके विशाल शरीर के पीछे एक बड़ा कारण यह है कि खली को बचपन में Gigantism नाम की बीमारी थी। इसके कारण उनके शरीर की बनावट अन्य बच्चों से अलग हो गई। ग्रेट खली ने एक बार बताया था कि उनके कपड़े भी एक ख़ास दर्जी से सिलते हैं। अगर उनके निज़ी जीवन की बात करें तो उनकी शादी पंजाब की हरमिंदर कौर से हुईं। इन दोनों की एक बेटी भी है। खली काफी आध्यात्मिक है और वह भारतीय गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य भी हैं।

Great-Khali-

फिल्मों और रियलिटी शो में भी कर चुके हैं काम

भारतीय मशहूर टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का द ग्रेट खली हिस्सा रह चुके हैं। खली ने बिग बॉस शो सीजन-4 में भाग लिया और दूसरे स्थान पर रहे थे। वह कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्मों में भी काम कर चुके हैं। साल 2010 में आई फिल्म ‘रामा-द सेवियर’ और ‘कुश्ती’ में खली अहम भूमिका में नज़र आए थे। वह ‘द लॉन्गेस्ट यार्ड’, ‘गेट स्मार्ट’ और ‘द जॉन सीना एक्सपीरियंस’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।

chaltapurza.com

63 इंच का सीने वाले हैं चैंपियन रेसलर खली

आपने 56 इंची सीने की चर्चा सुनी हैं, लेकिन द ग्रेट खली का सीना इससे कहीं ज्यादा 63 इंच का है। ग्रेट खली के बारे में एक और चर्चित बात यह है कि रेसलिंग वर्ल्ड में अपने शुरुआती दौर में खली की मार की वजह से ब्रायन ओंग नाम के रेसलर की मौत हो गई थी। यह घटना 28 मई, 2001 की है, जिसके बाद प्रमोशनल कंपनी ने ब्रायन के परिवार को 1.3 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया था।

भारतीय पेशेवर पहलवान खली को रेसलिंग करियर में कई इंजरी का सामना करना पड़ा था। घुटने के ऑपरेशन के बाद 40 की उम्र में द ग्रेट खली उर्फ़ दलीप सिंह राणा ने रेसलिंग की दुनिया से संन्यास ले लिया। उनकी वाइफ नहीं चाहती थी कि वो अब भी रेसलिंग जारी रखे। उल्लेखनीय है कि ग्रेट खली को 20 फ़रवरी, 2014 को यूएस सिटीजनशिप मिली गई थी। वो अब अपने परिवार के साथ अमरीका के अलावा भारत में भी रहते हैं।

मालूम हो कि खली जालंधर में कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एकेडमी (CWE) चलाते हैं, जहां वह युवाओं को प्रोफेशनल रेसिलिंग के दांव-पेंच सिखाते हैं। फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले द ग्रेट खली ने भाजपा ज्वॉइन कर लीं। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘मैं पीएम नरेंद्र मोदी के काम को देखकर भाजपा में आया हूं।’

Read Also: भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के नाम दर्ज़ है महिला वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

COMMENT