मशहूर एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन बोले- मैं टूट गया

Views : 3748  |  3 minutes read

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की अचानक तबीयत खराब होने के बाद निधन हो गया है। कपूर को मुंबई के एन एच रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इधर कपूर के निधन पर अमिताभ ने शोक जताकर ट्वीट किया है कि मैं टूट गया हूं। इधर ऋषि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राहुल गांधी सहित कई हस्तियों ने शोक जताकर दुख व्यक्त किया है।

ऋषि कपूर को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

भाई व एक्टर रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी और सांस लेने में तकलीफ आदि समस्याएं हो रही इसलिए उन्हें अस्पताल में एडमिट करवा गया था।

Read More: कनिका कपूर पर कानूनी शिकंजा, इस मामले में पुलिस ने दिया नोटिस

लंबे समय से कैंसर पीडित ऋषि कपूर

गौरतलब है कि अभिनेता ऋषि कपूर पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से पीडित चल रहे थे। कपूर पिछले वर्ष ही इलाज करवा कर अमेरिका से भारत लौटे ​थे। अमेरिका में उनका लगभग एक साल तक इलाज चलता रहा। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह हर वक्त मौजूद रही।

इरफान खान के बाद ऋषि कपूर के निधन की खबर से शोक में डूबा बॉलीवुड

कल मुंबई के अस्पताल में इरफान खान के निधन से बॉलीवुड दुखी था और आज अचानक ऋषि कपूर के निधन की सूचना से फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बहुत बड़ा झटका लगा है जिससे इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। इधर ऋषि के निधन की खबर से उनके फैंस बहुत दुखी है और सोशल मीडिया पर शोक प्रकट किया है।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राहुल गांधी सहित कई हस्तियों ने जताया शोक

ऋषि कपूर ने मुंबई के एक हॉस्पिटल में गुरुवार को सुबह 8:45 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। बताया गया है कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर पिछले करीब दो साल से leukemia बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। इधर कपूर के निधन पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राहुल गांधी सहित कई हस्तियों ने शोक जताकर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह फिल्मों व भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे और उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

 

COMMENT