दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

Views : 2695  |  3 minutes read

राजधानी दिल्ली व एनसीआर इलाके सहित कई जगहों पर शुक्रवार रात एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 बताई जा रही है।जानिये इस बडी खबर के बारे में विस्तार से-

हरियाणा का रोहतक था भूकंप का केंद्र

मिल रही जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा का रोहतक माना जा रहा है। भूकंप के ये झटके आज रात 9 बजकर 8 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा,पंजाब में महसूस किए गए हैं। इससे पहले भी 15 मई को दिल्ली में भूकंप के झटके आए थे।

भूकंप को लेकर संवेदनशील माना जाता है दिल्ली

गौरतलब है कि भूकंप के हिसाब से राजधानी दिल्ली को संवेदनशील माना गया है। भूवैज्ञानिकों ने दिल्ली व आसपास के क्षेत्र को जोन 4 में रखा है। जोन 4 वह क्षेत्र होता है जहां 7.9 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है इसलिए दिल्ली में हमेशा भूकंप का खतरा बना रहता है।

 

COMMENT