बिग बॉस: सलमान खान छुट्टी पर, इस बार वीकेंड वार को यह शख्स करेगा होस्ट

Views : 5078  |  0 minutes read
Salman-Khan-Bigg-Boss

बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस शो के होस्ट सलमान खान ने शुक्रवार को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
एक मीडिया वेबसाइट के अनुसार, सेलिब्रेशन के कारण उन्होंने टीवी शो से एक दिन की छुट्टी भी ​ली। इसलिए इस बार बिग बॉस शो के वीकेंड का वार को उनकी जगह कोई और होस्ट करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़, बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी उनकी जगह वीकेंड का वार होस्ट करेंगे। इससे पहले ऐसा भी कहा जा रहा था कि सलमान बिग बॉस-13 में जारी लड़ाई-झगड़े से दुखी होकर इसे छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

Rohit-Shetty-Bigg-Boss-13

छोटे भाई सोहेल के फ्लैट पर करेंगे बर्थडे सेलिब्रेट

अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, एक्टर सलमान खान अपने दोस्तों और परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। सल्लू अपने छोटे भाई सोहेल खान के फ्लैट पर अपना जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में बिग बॉस शो में वीकेंड का वार की कमान डायरेक्टर रोहित शेट्टी संभालेंगे। सलमान खान पिछले एक वीक से शो में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच हुए हिंसक झगड़े से काफ़ी हैरान थे। इससे पहले भी उन्होंने शो के मेकर्स से दूसरा होस्ट ढूंढने के लिए कहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सलमान खान बिग बॉस छोड़ते हैं, तो उनकी जगह बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ले सकती है।

Read More: सलमान खान को 54वें जन्मदिन पर बहन से मिला यह अनमोल तोहफ़ा

बर्थडे पर बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म

सलमान खान अपने 54वें जन्मदिन के मौके पर अपनी बहन से मिले तोहफे से काफ़ी खुश हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा एक बार फ़िर मां बनी हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह ही मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। बता दें, अर्पिता ने अपने भाई के जन्मदिन पर प्री प्लांड डिलिवरी करवाई है। सलमान खान की भांजी का नाम आयत शर्मा रखा गया है। अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। अर्पिता-आयुष का एक बेटा आहिल पहले से है।

 

COMMENT