दीपवीर की शादी : ये भी आखिरी नहीं था, पार्टी अभी बाकी है

Views : 6460  |  0 minutes read
dipika ranveer

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बंगलुरु में आयोजित हुए रिसेप्शन की चर्चाएं तो काफी दिन तक फैंस की जुबां पर रहीं। वहीं बुधवार को मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो कल रात से ही इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहे हैं।

dipika ranveer

बता दें कि इस रिसेप्शन का आयोजन रणवीर की फैमिली की तरफ से किया गया था, जिसमें कुछ फैमिली वाले और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी। इस फंक्शन में रणवीर-दीपिका दोनों ही सफेद कलर के आउटफिट में काफी अलग नज़र आ रहे थे। दीपिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें गोल्डन हैवी वर्क था, वहीं रणवीर भी सफेद शेरवानी में काफी जच रहे थे।

dipika ranveer

दोनों ने इस बार एक—दूसरे के ड्रेसअप को मैच करने की कोशिश की थी। हालांकि रणवीर ने इस दौरान भी अपनी क्रेज़ी पर्सनैलिटी का तड़का लगाते हुए अपनी ट्रेडिशनल शेरवानी के साथ प्लाजो पैंट को पेयर किया था। दीपिका ने अपने इस ब्यूटीफुल लुक के साथ न्यूड मेकअप को चुना था। साथ ही उन्होने हैवी ईयररिंग के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया था।

dipika ranveer

इस पार्टी के मेहमानों की लिस्ट में भी सिर्फ फैमिली मैम्बर्स ही शामिल थे। रणवीर और दीपिका अपनी शादी के बाद से ही लगातार पार्टी कर रहे हैं, जिसके चलते वो हर दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। सबसे पहले बैंगलुरु में हुए रिसेप्शन के बाद, रणवीर की बहन ने एक कॉकटेल पार्टी होस्ट की थी और अब मुंबई में हुआ ये रिसेप्शन भी शादी का आखिरी सेलिब्रेशन नहीं था।

अब 1 दिसम्बर को रणवीर—दीपिका मुंबई में ही एक और रिसेप्शन का आयोजन करेंगें। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगीं। गौरतलब है कि 14—15 नवंबर को दोनों ने इटली के लेक कोमों में शादी की थी।

COMMENT