दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ ट्वीट करने के मामले में ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Views : 3845  |  3 minutes read
Greta-Thunberg-FIR

राजधानी दिल्ली के बॉर्डरों पर करीब सवा दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने थनबर्ग के खिलाफ भड़काऊ ट्वीट करने के मामले में धारा 153, और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि बीते 70 दिनों से कुछ राज्यों के किसानों का एक धड़ा दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। इस बीच किसान आंदोलन को समर्थन देने के नाम पर भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा हुआ है।

देश के खिलाफ साजिश को सफल बनाने के लिए बनाई योजना

गौरतलब है कि भारत के खिलाफ साजिश को सफल बनाने में स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने बेहद शातिर तरीके से योजना बनाई। इस योजना को गलती से उन्होंने ट्वीट कर दिया। हालांकि, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दिया। थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में किए गए अपने ट्वीट में भारत की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को फासीवादी पार्टी करार दिया। उन्होंने गलती से किए ट्वीट में भारत के खिलाफ योजना का जो दस्तावेज साझा किया, उसमें लखा था कि भारत सरकार पर किस तरह दबाव बनाया जा सकता है।

थनबर्ग किसी बड़े भारत विरोधी प्रोपेगेंडा मुहिम का हिस्सा

इस दस्तावेज को पढ़ने के बाद स्पष्ट हो जाता है कि ग्रेटा थनबर्ग किसी बड़े भारत विरोधी प्रोपेगेंडा मुहिम का हिस्सा हैं। उन्होंने ट्वीट से खुलासा हुआ कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा से लेकर अब तक जो हुआ, वो सब एक साजिश के तहत हुआ है और इसमें वैश्विक शक्तियां भी जुड़ी हुई हैं। इसी सब को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग पर एफआईआर दर्ज की है।

Read More: नए कृषि कानूनों से दुनिया में भारतीय बाजार का प्रभाव बढ़ेगाः अमेरिका

COMMENT