दिल्ली पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है वजह

Views : 3449  |  3 minutes read

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर दी है। बताया जा रहा है कि वह प्रवासी मजदूरों की समस्या को लेकर राजघाट पर धरने पर बैठे थे। यह भी ताजा खबर ​मिल रही है कि सिन्हा सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेने के बाद रात को रिहा कर दिया गया, जानिये इस बारे में विस्तार से-

इसलिए राजघाट पर धरना पर बैठे थे सिन्हा

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा प्रवासी मजूदरों की समस्या के मामले में आज राजघाट पर धरने बैठे थे। गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते धरना व प्रदर्शन पर प्रतिबंध है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है हालांकि अभी तक इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी की ​पुष्टि नहीं की है लेकिन सिन्हा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की ये मांग

यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर बताया है कि मैं आज सुबह 11 बजे से राजघाट पर धरने पर बैठा हूं और हमने मांग की है कि अर्धसैनिक बलों व सशस्त्र बलों की सहायता से प्रवासी मजदूरों को सम्मान,​ गरिमा के साथ उनके घर ले जाया जाए ना कि उनको सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाए।

Read More: चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ : पीएम ने उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

हिरासत में लेने के बाद किया रिहा

इधर यह भी ताजा जानकारी आई है कि यशवंत सिन्हा सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेने के बाद रात को रिहा कर दिया गया और माना जा रहा हैै कि दिल्ली पुलिस लॉकडाउन तोड़ने के इस मामले में सिन्हा पर मुकदमा दर्ज कर सकती है।

COMMENT