भारत-चीन विवाद: आर्मी चीफ नरवणे के साथ लेह का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Views : 4399  |  3 minutes read
Army-Chief-Naravane-and-Defence-Minister-Rajnath

भारत और चीन सीमा विवाद के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लेह का दौरा करेंगे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी आक्रामकता को देखते हुए सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए लेह जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलएसी पर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच कल यानी मंगलवार को चुशुल सेक्टर में कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी।

चीन के साथ कोर कमांडर स्तर की बातचीत रही विफल

चुशुल सेक्टर में कोर कमांडर स्तर की सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बैठक का तीसरा दौर 12 घंटे तक चला और रात 11 बजे खत्म हुआ। जानकारी के अनुसार, चीन के अड़ियल रवैये की वजह से एलएसी पर गतिरोध को खत्म करना मुश्किल होता जा रहा है। चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एलएसी के पास लगभग दो डिवीजनों यानी करीब 20,000 की तैनाती की है। इसके अलावा चीन ने एक और टुकड़ी जिसमें लगभग 10,000 सैनिक है, को उत्तरी शिनजियांग प्रांत में तैनात किया है, जो लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी पर है और समतल इलाका होने के कारण उसे हमारे मोर्चे तक पहुंचने में अधिकतम 48 घंटे का समय लगेगा।

Read More: चीन से तनाव के बीच जुलाई के अंत तक छह राफेल लड़ाकू विमान पहुंचेंगे भारत

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, भले ही भारत और चीन पिछले छह सप्ताह से अधिक समय से कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बात कर रहे हैं, लेकिन इस मोर्चे पर चीन की ओर से सैनिकों की संख्या या उपकरणों में कोई कमी नहीं आई है। चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के आस-पास लगातार अपने सैनिकों और हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है।

COMMENT