देश अपनी सीमाओं पर नई चुनौतियों का सामना कर रहा है: आर्मी चीफ नरवणे

Views : 2409  |  3 minutes read
General-MM-Naravane

रक्षा क्षेत्र में वक्त की मांग को ध्यान में रखते हुए कई देश नई तकनीकों को अपनाने पर काफी जोर दे रहे हैं, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर नई चुनौतियां पैदा हो रही है। भारतीय सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने कहा कि देश अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ले रहे नए अफसरों को सभी गतिविधियों से अवगत रहने की आवश्यकता है। आर्मी चीफ नरवणे दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ‘पश्चिमी व उत्तरी सीमाओं पर हुई घटनाओं व भारतीय सेना के भविष्य के रोडमैप पर उनका प्रभाव’ विषय पर एक व्याख्यान दिया।

कैडेट्स को सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए

आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने अपने व्याख्यान के दौरान जोर देकर कहा कि देश अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर लगातार नई चुनौतियों का सामना कर रहा है। छात्रों (प्रशिक्षु अफसर) को सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए। इस बीच डीएसएससी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एमजेएस कहलों ने सेना के तीनों अंगों के बीच सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों पर सेना प्रमुख को अपडेट भी दिया।

आर्मी चीफ को पेशेवर सैन्य शिक्षा में डीएसएससी की भूमिका को बढ़ाने की दिशा में प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों व ढांचागत विकास में किए जा रहे बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बावजूद डीएसएससी में नये कैडेट्स को प्रशिक्षण देने के लिए बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए कॉलेज की भी सराहना की।

केंद्र सरकार की 45 साल से अधिक उम्र के सभी कर्मचारियों से कोरोना टीका लगवाने की अपील

COMMENT