कोरोना से जंग: भारत को 1 अरब डॉलर की आपातकालीन मदद देगा विश्व बैंक

Views : 3133  |  3 minutes read

देश व दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस बीच राहत की खबर आई है कि विश्व बैंक कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन आर्थिक मदद करेगा। इस संबंध में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक ने इस प्रस्ताव पर सहमति भी जता दी है।

विकासशील देशों को तत्काल मदद कर रहा है विश्व बैंक

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। इस गंभीरता को देखते हुए विश्व ​बैंक ने दुनिया के विकासशील देशों को तुरंत मदद करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत पहले चरण में करीब 25 देशों को ​मदद की जाएगी जिसमें भारत का नाम भी शामिल हैं।इसके बाद अन्य 40 देशों की मदद की जाएगी।

Read More: रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट ने मचाई सनसनी, बाद में मांगी माफी

कोरोना से निपटने ​के लिए देश में इन चीजों पर पैसा होगा खर्च

विश्व बैंक की ओर से भारत को दी जाने वाली इस आर्थिक मदद से देश में कोरोना से जंग लडने में काफी सफलता मिलेगी। वित्तीय मदद के इस पैसे का उपयोग देश में बेहतर स्क्रीनिंग,प्रयोगशालाओं में जांच,कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग,बेहतर मेडिकल संसाधनों,आइसोलेशन सेंटरों पर खर्च करने में किया जाएगा।

इन देशों को भी​ मिलेगी इतनी मदद

विश्व बैंक भारत के अलावा अन्य देशों को भी आर्थिक मदद करेगा। इन देशों में पडौसी देश पाकिस्तान भी है जिसे 20 करोड़ डॉलर तो अफगानिस्तान को 10 करोड़ डॉलर, मालदीव में 73 लाख डॉलर व श्रीलंका को 12.86 करोड़ डॉलर की मदद के लिए मंजूरी मिली है।

 

 

COMMENT