कोरोना का दिल्ली में एक और मामला, भारत में अब तक 31 मामले सामने आए

Views : 3971  |  3 minutes read

कोरोना वायरस का एक और केस राजधानी दिल्ली में आया है। इस तरह अब तक भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। वहीं राजस्थान में इटली के पर्यटक दल के संपर्क में आए 249 में से 247 लोगों के जांच नमूने नेगेटिव आएं है।

दिल्ली में आया एक और मामला

जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर निवासी एक जने में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। बताया गया है कि यह व्यक्ति थाईलैंड,मलेशिया की यात्रा कर अभी लौटा था।

राजस्थान में 249 में से 247 नमूने नेगेटिव

इधर राजस्थान में राहत भरी खबर यह है कि इटली पर्यटकों के दल के संपर्क में आए 249 लोगों में से 247 के जांच नमूने नेगेटिव सामने आए हैं। वहीं इटली दंपत्ती में से पत्नी की नमूने की पुणे से आई रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन तबीयत मे सुधार है।

इरडा ने कोरोना कवर के लिए बीमा कंपनियों को दिए निर्देश

कोरोनावायरस मामले में इरडा ने बीमा कंपनियों को दिशा निर्देश दिए हैं और कहा है कि ऐसी पॉलिसियां बनाई जाएं जिसमें इस बीमा का खर्च भी कवर हो। अगर ऐसा होता है तो भारत ऐसा पहला देश होगा जिसमें कोरोना को कवर किया जाता है।

Read More: क्या है कोरोना वायरस जिसने दुनिया में मचा रखा है आतंक, कैसे करें बचाव

फ्लाइट के यात्रियों की भी होगी जांच

एयर इंडिया के एआई 154 वियना दिल्ली आए विमान के सभी यात्रियों की जांच के लिए अलर्ट किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली आए इस विमान में एक यात्री का सैंपल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद एयर इंडिया ने ये अलर्ट जारी किया है। यह फ्लाइट गत 25 फरवरी को विएना से दिल्ली पहुंची थी।

दिल्ली में 31 मार्च तक सभी प्राईमरी स्कूल रहेंगे बंद

इधर दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में बॉयो​मेट्रिक एटेंडेंस को भी रोक दिया गया है।

 

COMMENT