कांग्रेस को मणिपुर में लगा बड़ा झटका, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

Views : 2814  |  3 minutes read
Manipur-Congress-Crisis

संसद के मानसून सत्र के बीच देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को मणिपुर में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, यह जानकारी भी सामने आ रही है कि राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मणिपुर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस पार्टी के लिए तगड़ा झटका होगा।

छह बार के विधायक हैं गोविंददास कोंथौजम

मालूम हो कि मणिुपर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले गोविंददास कोंथौजम कांग्रेस पार्टी के टिकट पर राज्य की बिष्णुपर विधानसभा सीट से लगातार छह बार एमएलए (विधायक) चुने गए और वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पिछले साल दिसंबर में उन्हें मणिपुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था।

भाजपा ने पिछले माह शारदा देवी को बनाया प्रदेश पार्टी अध्यक्ष

आपको बता दें कि साल 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी द्वारा शारदा देवी को मणिपुर में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शारदा देवी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह की जगह ली, जिनकी इसी साल मई में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।

Read Also: राज्यसभा में सदन के उपनेता होंगे मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल की लेंगे जगह

COMMENT