चीन का हेलीकॉप्टर दो बार हिमाचल के भीतर देखा जा चुका है: सीएम जयराम ठाकुर

Views : 4349  |  3 minutes read
HP-CM-Jairam-Thakur

भारत और चीन के बीच लद्दाख के पास गलवान घाटी में सीमा विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से हाल में दोनों देशों के ​सैनिकों में झड़प भी हुई। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए, वहीं चीन के करीब 50 सैनिक मारे गए हैं। इसी बीच अब पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को इस बात से अवगत करवाया है कि पिछले कुछ समय में दो बार चीन का हेलीकॉप्टर भारत की सीमा में देखा गया। बता दें, भारत के हिमाचल की सीमा चीन से लगती है।

हिमाचल सरकार ने यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय अमित शाह और रक्षा मंत्रालय को भी दी है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में राज्य के सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को राज्य की राजधानी शिमला में कहा कि अभी तक कुछ मुद्दों पर भारत-चीन के जवान गुत्थमगुत्था होते रहे हैं, लेकिन 20 लोगों की शहादत बड़ी बात है। ऐसे में वह केवल यही कहना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर कड़ा एक्शन लेते हुए चीन को करारा जवाब देंगे।

Read More: भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक हुए ढेर

एहतियाती उपाय करने और सजग रहने के लिए दी चेतावनी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस घटना के बाद चीन के मंसूबे भी साफ जाहिर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिला प्रशासन को सभी एहतियाती उपाय करने और सजग रहने के लिए पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। स्थानीय पुलिस को भारतीय सेना के अधिकारियों से हर प्रकार की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं।

COMMENT