बॉलीवुड की खूबसूरत दुल्हनों के लिए सबसे पहली पसंद है सब्यसाची

Views : 6891  |  0 minutes read
brides of sabyasachi

काफी लम्बे समय से दीपिका और रणवीर की शादी का इंतज़ार कर रहे लोगों को कल आखिरकार चैन मिला, जब उनकी शादी की पहली आॅफिशियल तस्वीरें सामने आईं। दीपिका और रणवीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों रिवाज़ों से हुई शादी की एक—एक तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों ही काफी खुश नज़र आ रहे हैं। इन पिक्चर्स पर अब तक 50 लाख के ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

इन पिक्चर्स में रणवीर और दीपिका दोनों ही डिज़ायनर सब्यसाची के डिज़ाइन किए आउटफिट में काफी खूबसूरत नज़र आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि वेडिंग आउटफिट्स की जहां बात आती हैं, वहां सभी के ज़हन में सबसे पहले सब्यसाची का ही नाम आता है। दीपिका के अलावा भी बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेज़ हैं, जो अपनी शादी पर सब्यसाची के कपड़े पहन चुकीं हैं।

आइए एक नज़र डालते हैं उन सभी खूबसूरत दुल्हनों पर :

दीपिका पादुकोण :

dipika padukone

वैसे दीपिका पहले भी कई मौकों पर ये कह चुकी हैं कि वो जब भी शादी करेंगी, तो वो सब्यासाची ब्राइड बनना ही पसंद करेंगी। वो अपने कई इवेंट्स में सब्यासाची के डिजाइन किए हुए परिधानों में नजर आ चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा :

anushka sharma

साल 2017 की सबसे यादगार वेडिंग तो आपको याद ही होगी। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी शादी के हर फंक्शन में सब्यसाची के डिज़ाइन किए कपड़ों में ही नज़र आईं थीं। शादी के दिन उनका पहना पेस्टल पिंक कलर का लहंगा हर लड़की का फेवरेट बन गया था।

बिपाशा बसु :

bipasha basu

साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से अपनी शादी के दौरान बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु ने भी सब्यसाची का ही लंहगा पहना था। जिसमें वो परफेक्ट बंगाली दुल्हन लग रही थी। उनकी शादी से लेकर रिसेप्शन तक के लिए डिजाइनर सब्यासाची ही थे।

सोहा अली खान :

soha ali khan

छोटे नवाब की वहन सोहा अली खान भी अपनी शादी के समय सब्यसाची के खूबसूरत लहंगे में नज़र आईं थी। उन्होने जनवरी 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी।

सागरिका घाटगे :

sagarika ghatge

नवम्बर 2017 चक दे फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी में सागरिका ने फ्लोरल ब्लाउज के साथ लाल रंग की साड़ी पहनी थी. रिसेप्शन पार्टी में सागरिका ने डस्टेड गोल्डन लहंगा चुना था।

इनके अलावा एक्ट्रेस विद्या बालन, आयशा फिल्म में सोनम कपूर के साथ नजर आने वाली ऐक्ट्रेस अमृता पुरी आनंद, साउथ सेंसेशन समंथा प्रभु जैसी अदाकारएं भी अपनी शादी के लिए सब्यसाची को चुन चुकी हैं। अब देखना होगा कि प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में कौनसा खास आउटफिट चुनती हैं।

COMMENT