पति अंगद ने खोल दी पोल, बताया क्यों प्रेग्नेंट नेहा पर भड़क गए थे पैरेंट्स

Views : 4479  |  0 minutes read
angad bedi's parents

बॉलीवुड में पिछले काफी समय से शादियों का दौर चल रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी से शुरू हुआ ये ट्रेंड अब तक चल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी और उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने सभी को काफी चौंका दिया था। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी करने के बाद सोशल मीडिया के ज़रिये फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

neha dhupiya wedding

तभी से ये अफवाहें आ रही थीं कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं इसलिए इन दोनों को आनन—फानन में शादी करनी पड़ी थी। मगर दोनों में से किसी ने भी अब तक इस पर खुलकर बात नहीं की थी। वहीं हाल ही में नेहा के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में मेहमान बनकर पहुंचे अंगर ने खुद प्रेग्नेंसी और उनके रिश्ते से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया।

pregnancy

इस दौरान अंगद ने बड़ी ही बेबाकी से नेहा के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई तो उन्हें बहुत डांट पड़ी थी।’ अंगद ने बताया कि नेहा के साथ 7 फेरे लेने से पहले वो करीब 75 महिलाओं को डेट कर चुके हैं पर किसी भी लड़की के साथ बहुत लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में नहीं रहे।

COMMENT