क्या कारण है कि यह ‘बिट्टू शर्मा’ लोगों के दिलों पर राज करने लगा है

Views : 5528  |  0 minutes read

बॉलीवुड ऐसी जगह है जहां हर कोई अपनी किस्मत आज़माने आता है। लेकिन यहां पर सफलता इतनी आसानी से नहीं मिलती लेकिन जब आप एक बार जगह बना लेते हैं तो फिर दर्शक दिल खोलकर आपको प्यार देते हैं। ऐसा ही एक्टर इन दिनों इंडस्ट्री में है, जिसे ना सिर्फ इंडस्ट्री के लोग बल्कि दर्शक भी बेहद प्यार करते हैं। हम बात कर रहे हैं एनर्जी किंग रणवीर सिंह की। रणवीर ने कम समय में ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी नाम कमा लिया है। ना सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में आज उनकी एक अलग पहचान है। हालंकि इस मुकाम तक पहुंचने में रणवीर ने काफी मेहनत की है। आज रणवीर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर इस बंदे में ऐसा क्या है जो इसे सब पसंद करते हैं….

एक्टिंग के प्रति गंभीर


रणवीर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वे अपने काम के प्रति काफी गंभीर है। पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से लेकर अब तक आई सभी फिल्मों में जो एक बात कॉमन है वह है उनकी एक्टिंग। वे अपने किरदार में इस कदर घुस जाते हैं कि जब वह स्क्रीन पर आता है तो दर्शक अपने आप ही उससे जुड़ जाते हैं। एक्टिंग को लेकर उनका पैशन और डेडिकेशन पर्दे पर साफ झलकता है।

डांस में बेहतरीन


एक्टर के साथ साथ रणवीर एक अच्छे डांसर भी हैं। उनकी कोई खास डांस शैली नहीं लेकिन वे अपने हर डांस में जान डाल देते हैं। डांस में उनकी गजब की एनर्जी देखने को मिलती है।

लोगों के साथ अपनापन


रणवीर जब भी लोगों से मिलते हैं तो वे खुले दिल से सबका स्वागत करते हैं। इंडस्ट्री के लोगों के अलावा वे जब आम लोगों से भी मिलते हैं तो उनके व्यवहार में गर्मजोशी झलकती है। उनका यह नेचर लोगों को अपनी ओर खींचता है और इस कारण वे दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।

मेडनेस


रणवीर में एक तरह का पागलपन है। वे कुछ भी करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्हें नई चीजें अट्रैक्ट करती हैं और वे हमेशा कुछ अलग करने की चाह रखते हैं। यही कारण है कि सभी मानकर चलते हैं कि रणवीर किसी भी हद तक जा सकते हैं।

ड्रेसिंग सेंस


ड्रेसिंग की बात हो और रणवीर की बात ना हो ऐसा तो ही नहीं सकता। बॉलीवुड में डिफरेंट स्टाइल को सामने लाने में रणवीर हमेशा आगे रहते हैं। शुरआती दिनों में जहां लोगों को यह अजीब लगता था, वहीं अब यह रणवीर का स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। इसके पीछे कारण सिर्फ एक ही है कि वे जो भी करते हैं बड़े कॉन्फिडेंस के साथ करते हैं और ड्रेसिंग में भी उनका कॉन्फिडेंस झलकता है।

दीपिका के प्यार में पागल


बॉलीवुड का फिल्मी प्यार रणवीर की असल जिंदगी में भी दिखता है। रणवीर ने टूटकर दीपिका पादुकोण को चाहा और नतीजन बी टाउन की यह डिम्पल गर्ल आज उनकी वाइफ है। दीपिका के अनुसार वे सबसे केयरिंग और भावुक पर्सन हैं, जो उनकी हर छोटी बड़ी बात का खयाल रखते हैं।

आज की तारीख में रणवीर हैप्पी स्पेस में हैं, जहां उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ काफी स्मूदली चल रही है।

COMMENT