बेस्ट फ्रेंड्स हैं नुसरत और मिमी, सिनेमा से TMC सांसद बनने तक का सफर रहा है खास

Views : 4894  |  0 minutes read

बंगाल की दो चर्चित सांसदों का जिक्र किया जाए तो निश्चित तौर पर टीएमसी की सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रबर्ती का नाम सबसे उपर आएगा। ग्लैमर की दुनिया से राजनीति में आईं ये दोनों एक्ट्रेसेज अपने लुक और स्टाइ​ल से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय हैं। हाल ही जब दोनों लोकसभा में शपथ ग्रहण करने पहुंची तो दोनों का ही अंदाज सेंटर आॅफ अट्रैक्शन था। क्या आपको पता है कि हमेशा साथ दिखने वाली ये दोनों सांसद ​रीयल लाइफ में एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों में काफी समानताएं हैं, जिस कारण दोनों की आपस में खूब बनती है।

दोनों ने साथ लिया राजनीति में आने का फैसला

बांग्ला सिनेमा की BFF माने जाने वालीं इन दोनों ही एक्ट्रेसेज ने राजनीति में साथ आने का फैसला लिया। दोनों ने टीएमसी की तरफ से चुनावा लड़ा और दोनों ने पहली बार में ही जीत हासिल की। दोनों के कॅरियर के लिए यह नया पड़ाव है। दोनों अब राजनीति में कुछ बेहतर करने की चाह रखती हैं।

एक्टिंग की दुनिया में दोनों फेमस

कोलकाता यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में ग्रेजुएट मिमी और मिस कोलकाता रह चुकीं नुसरत बंगाली सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम है। दोनों ने ही कई हिट फिल्मों और शोज में काम किया है। दोनों तब ही से एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। दोनो अक्सर विभिन्न पार्टीज में साथ नज़र आती हैं। साथ ही दोनों वर्कआउट भी साथ ही करती हैं। नुसरत की शादी में अच्छी दोस्त होने के नाते मिमी को अपने जीजा निखिल से नेग भी मिला था।

आइए दोनों के कुछ फोटोज देखते हैं, जिससे उनकी गहरी दोस्ती का पता चलता है।

COMMENT