बादशाह के ‘पागल’ ने किया लोगों को पागल, बन गया नया विश्व रिकॉर्ड

Views : 5802  |  0 minutes read

एंटरटेनमेंट की दुनिया में रैपर बादशाह एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिनका हर गाना लोगों की जुबां पर चढ़ जाता हैै। इन दिनों वे एक फिर चर्चा में हैं। उनका नया सिंगल ‘पागल’ लोगों को इतना पसंद आया कि वे इसके लिए पागल हो गए मतलब गीत को इतनी बार सुना गया है कि यह इसने नया रिकॉर्ड बना लिया है।
रिलीज़ होते ही इस गाने को इतने व्यूज मिले कि 24 घंटे के अंदर ही इसे 7 करोड़ 5 लाख लोगो ने देख लिया। बादशाह ने अपने नए गीत से मशहूर दक्षिण कोरियाई बैंड ‘बीटीएस’ को पीछे छोड़कर ये उपलब्धि हासिल की है।

नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने पर बादशाह बहुत उत्साहित हैं और कहते हैं-“मैं बहुत खुश हूं और पिछले 24 घंटों में हमें जितना प्यार मिला है, उससे अभिभूत हूं। ‘पागल’ भारत से संगीत को सीमाओं पर ले जाने और हमारी उपस्थिति को महसूस कराने के केंद्रित इरादे से बनाया गया था। मेरे फैंस ने मेरे सपने को हासिल करने में मेरी मदद करने के लिए बहुत कुछ किया है। हम इसके साथ बड़े हो रहे हैं।”

ये गीत सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।
इस गीत को अब तक 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ​व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड ‘बीटीएस’ के गीत ‘बॉय विद लव’ के नाम था जिसे इस साल 12 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच 7 करोड़ 4 लाख व्यूज मिले थे।

बादशाह ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की ख़ुशी अपने सोशल मीडिया पर भी जताई थी। उन्होंने लिखा था-“हमने कर दिखाया। ‘पागल’ पूरे विश्व में 24 घंटों में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला म्यूजिक वीडियो बन चुका है। जय हिंद। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।”

श्रीधर सुब्रमण्यम, अध्यक्ष भारत और मध्य पूर्व, सोनी म्यूज़िक ने कहा, “यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है और हमें बहुत गर्व है। यह इतिहास में जाएगा क्योंकि बादशाह 24 घंटों में 75 मिलियन व्यू तक पहुंचने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं।”

COMMENT